फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 30 मई: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 30 May 2020 07:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 30 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y

आज आप चापलूसों से सावधान रहें। हानि हो सकती है। चोरी हो सकती है। एकत्रित धन खर्च होगा। आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की संगत में रहे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक 33
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 

राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। ज्यादा खान-पान आपकी तबीयत खराब कर सकता है। किसी को रुपया पैसा उधार न दें। वापस न मिलने की आशंका है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – हरा

4 of 10
मूलांक 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आप अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जी तोड़ मेहनत व परिश्रम करेंगे। जिसके कारण अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समय अनुकूल है, जमकर लाभ उठाएं। नए—नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा।  
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

5 of 10
मूलांक 4 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

आज आपकी योग्यता व काबिलियत की सभी लोग सराहना करेंगे। आप आर्कषण का केन्द्र रहेंगे। भागीदार व पार्टनर से रिश्तों और संबंधों में सुधार आएगा। कामकाज व नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।  
शुभ अंक — 4
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

धन की कमी के कारण आर्थिक तौर पर आप परेशान रह सकते हैं। किसी मुसीबत अथवा झंझट में पड़ सकते हैं। भाई-बहनों से झगड़ा हो सकता है। संतान से नाराज रहेंगे। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W

किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह-तरह की शंकाएं रहेगी, लेकिन कुछ समय बाद खत्म भी हो जाएंगी। आपका विपक्षी आज आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव खत्म होंगे। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के संक्रमण से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

आपकी दैनिक दिनचर्या में बदलाव आएगा, जो आप योजना बना रहे हैं, उसे आज कर ही डालिए। आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज का काम कल पर टालने की कोशिश न करें। बच्चों की स्कूल से शिकायत आ सकती है। 
शुभ अंक — 15
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 9
नए मित्र बनेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। परिवार में छोटी- मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिये बेचैनी भरा दिन रहेगा।
शुभ अंक — 24
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें