ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक 1
नाम अक्षर - A, I, J, Q, Y
शुभ समाचार मिल सकता है। माँ के स्वास्थ्य का रखें ख्याल। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कॉम्पटीशन रहेगा परन्तु अच्छे अंक प्राप्त करनें की सम्भावना।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
नाम अक्षर - B, K, R
जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं वाद विवाद करने से बचें। अपनी भाषा में कंट्रोल रखें नहीं तो अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरुरत। शिक्षा में रुकावट आ सकती है।
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: काला
4 of 10
number
अंक 3
नाम अक्षर - C, G, L, S
शेयर मार्केट में पैसे ना लगाएं हानि हो सकती है। जमीन जायदाद में भी पैसा सोंच समझ कर ही लगाएं। आँखों का रखें ख्याल, इससे सम्बंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: फिरोजी
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
नाम अक्षर - D, M, T
जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने जीवन साथी की जरूरतों का रखें ख्याल मीठा बोलें। किसी नए कार्य के शुरुआत के लिए संयोग अच्छा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: ब्राउन
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
नाम अक्षर - E, H, N,X
यात्रा कार्यक्षेत्र से सम्बंधित लोगों को सफलता मिलेगी। बच्चों का सहयोग आपके जीवन में जोश व खुशियां लेकर आएगा। आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके विरुद्ध जा सकते है। संयम और समझदारी से काम लें।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नारंगी
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
नाम अक्षर - U, V W
मानसिक परेशानियाँ घर का माहौल बिगाड़ सकती है। विदेश यात्रा न करें परेशानी हो सकती है। भविष्य से सम्बन्धित योजनाओं में जल्द बाजी न करें। रविवार का दिन नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: लाल
8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर - O, Z
आज का दिन शांति पूर्ण व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी इमेज का रखें ख्याल। आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेबुनियाद बातों पर ध्यान न दें और बहस न करें।
शुभ अंक: 34
शुभ रंग: हरा
9 of 10
number
अंक 8
नाम अक्षर - F, P
अपने बॉस से बना कर रखें। धन हानि की सम्भावना हो सकती है। सरकारी और प्राधिकरण क्षेत्र में आपको सम्मान देगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव की स्थित हो सकती है। आपके खिलाफ जा सकते हैं बचाव करें।
शुभ अंक: 20
शुभ रंग: लाल
अंक 9
अपनी जमापूंजी का खर्च ध्यान पूर्वक करें। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहें। आपके सीनियर आपसे खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। नया वर्ष नई चुनौतियां लाएगा। संयम से काम करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सिल्वर