फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 28 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- C G L S

आज आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं। आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे। आपको परिवार की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। आप सही मूल्यों पर जोर देंगे। खर्च भी बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- D M T 

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है। आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। किसी त्योहार की तैयारियों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर छोटा-मोटा हादसा घटित हो सकता है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- E H N X 

आज के दिन आप कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आपके सहकर्मी नरमी से पेश आएंगे, परंतु घर में पति-पत्नी या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। शाम को एन्जॉय करेंगे और शांतिप्रद ढ़ंग से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- O Z 

आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें, दुर्घटना की आशंका है। परिवार के प्रति आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- B K R 

मानसिक रूप से आप असंतुष्ट रह सकते हैं। ज्यादा समय कोर्ट कचहरी या अस्पताल में व्यतीत करेंगे। समाज में यश की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष से आप चिंतित रह सकते हैं। शाम तक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अपना जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। परिवार एवं संतान से खुशी प्राप्त होगी। 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- A I J Q Y

आज का दिन सफलतादायक और आरामदायक व्यतीत होगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत लोगों की संगत में आ सकते हैं, जिससे आपके मन पर भी गलत असर पड़ेगा। आप बुद्धिमता से धन एवं सुख साधनों को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। नजदीक की यात्रा कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number - फोटो : number
अंक- 7 
नाम अक्षर- U V W

आपके ऊपर कार्य का भार अधिक रहेगा। किसी मित्र की मदद से आप अपना कार्य पूर्ण कर लेंगे। व्यापार व नए कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। मन में धार्मिक उत्साह व जोश रहेगा। किसी निकट रिश्तेदार से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। बच्चों से संबंधित कोई चिंता रहेगी। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
number - फोटो : number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P 

जीवनसाथी से चली आ रही गलतफहमियां समाप्त हो सकती हैं। सकारात्मक सोच, परिश्रम और मेहनत रंग लाएगी। जो भी कार्य आज आप शुरूआत करेंगे पूर्ण होने की संभावना है। परिवार में भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण न होने पर कलह हो सकता है। प्रेम संबंधो के लिए दिन अच्छा है और शादी योग्य बच्चों की सगाई हो सकती है। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक- 9
व्यापार व कामकाज को लेकर आप यात्राएं करेंगे। करियर में नई संभावनाओं को तलाशने के लिये यात्रा करेंगे, साथ ही धार्मिक स्थान पर घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को वीजा पासपोर्ट आदि की समस्या आ सकती है।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें