फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 28 मई: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 28 May 2020 06:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 28 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y

आज आप अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाऐंगे। जीवन साथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको बीते दिनों की याद दिलाएगी। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। 
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - सफेद 
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 2 
नाम अक्षर – B K R 

आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार बेचैनी बनाए रखेगा। रिजल्ट अच्छा हो सकता है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – भूरा

4 of 10
मूलांक 3 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमताओं को काफी तारीफ मिलेगी। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में समय नष्ट होगा। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी। आज आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की जरूरत है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
मूलांक 4 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसन्द कर ले। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार बेचैनी बनाये रखेगा। रिजल्ट अच्छा हो सकता है। 
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – क्रीम 
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गम्भीरता से करेंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W

आज आप किसी को पैसा देंगे तो फायदेमंद साबित होगा। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी का साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। 
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – नीला

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : अमर उजाला
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

आर्थिक रूप से आप सक्षम व सुदृढ़ परिस्थिति में रहेंगे। लेन-देन के मामलों में किसी पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ जाएंगे। आज आप अपने जीवन साथी पर खर्चा अधिक कर सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लाल 

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

आज अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। आपमें शिष्टता और विनम्रता का गुण विद्यमान है। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। 
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9 - फोटो : अमर उजाला
अंक – 9
आपको इस समय नया कुछ सीखने को मिलेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपके कुछ नए दोस्त मिलेंगे। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। यात्रा होगी लेकिन थकान महसूस करेंगे। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें