फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष : आपके लिए 27 जून का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y

नौकरी में सम्मान मिल सकता है। भाई—बहन से संबंध बेहतर होंगे। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में सामंजस्य बना कर रखें। अत्यधिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। मन को शांत रखें। संगीत सुने और अपने मूड को बेहतर करें। 
शुभ अंक -2
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R

परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बच्चों के लिये भविष्य की योजना बनाएंगे। पति—पत्नी छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। सेहत ढीली रहेगी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। 
शुभ अंक-22
शुभ रंग- हरा

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

प्रेम के रिश्तों में अस्थिरता आएगी। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। मन विचलित रहेगा। ऑफिस में भी मन नहीं लगेगा। यदि घर से काम करने का विकल्प हो तो आज घर से ही कार्य करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक-6
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T

ऑफिस की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी और समझदारी से भविष्य के नये दरवाजे खुलेंगे। नये संपर्कों से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X

अटके हुए काम पूरे होंगे। आज आपके सामने बहुत सारे विकल्प होंगे। सोच—समझ कर ही कोई फैसला लें। महिला वर्ग से लाभ मिल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V W

अनैतिक संबंध बन सकते हैं। संगीत आदि में रूचि बढ़ेगी। इसे व्यवसाय का साधन भी बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये लाभ का दिन है। नये दोस्त या सहयोगी मिलेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। 
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – नारंगी

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

मन विचलित रहेगा। असमंजस के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। शेयर लाटरी आदि के लिये दिन उत्तम है। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। सिर पर चोट या पीठ में दर्द सता सकता है। धन का व्यय ज्यादा होगा। बीमारी पर भी पैसा लग सकता है। 
शुभ अंक -4
शुभ रंग– गहरा नीला

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार वाले आपके निर्णय के  विरूद्ध जा सकते हैं। मन व्यथित रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लिये दिन उत्तम है। कोर्ट आदि में विजय हासिल होगी। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। 
शुभ अंक -4
शुभ रंग – हल्का लाल
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
विदेश जाने का योग बन सकता है। नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। जमीन, घर आदि की खरीदारी में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सावधानी से कार्य करने की जरूरत है। 
शुभ अंक – 12
 शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें