फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 26 मई: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 26 May 2020 12:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 26 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। सट्टा, म्युचुअल फंड आदि में नुकसान हो सकता है। आलस्य हावी रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - स्लेटी
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी। प्रवेश परीक्षा, प्रतियोगिता आदि में सफलता मिल सकती है। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन रहा है। आज व्यापार में पार्टनरशिप न करें। आगे चलकर परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक - 41
शुभ रंग – भूरा

4 of 10
मूलांक 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज लाभ एवं भाग्योदय का दिन है। पुरानी चल रही परेशानियां कम होंगी। कोर्ट—कचहरी में चल रहे केस आपके पक्ष में हो सकते हैं, आलस्य की वजह से आप काफी समय व्यर्थ में गंवाएंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
मूलांक 4 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आपके भाई किसी बात को लेकर आपका विरोध कर सकते हैं। जमीन-जायदाद में कोई धोखा दे सकता है। खर्चा बढ़ेगा, जिस कारण बचत कम होगी। बेकार अपना समय तर्क-वितर्क में न गंवाएं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

नौकरी को लेकर मन में एक तरह की चिंता रहेगी। ध्यान रहे, नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगें। बाहर खाने—पीने के कारण सेहत खराब हो सकती है। धन का सही जगह निवेश करने के कारण लाभ होगा।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

परिवार में अनबन के कारण मन अशांत रहेगा। आप महसूस कर सकते हैं कि लोग आपका विरोध कर रहे हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों पर किसी प्रकार का लांछन लग सकता है। अपने सहकर्मी से बना कर रखें। घुटनों में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – ग्रे

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

दुर्घटना घट सकती है। शेयर मार्केट तथा सट्टे बाजार से फिलहाल दूर रहें। आपकी आदतों के कारण शायद लोग आपके विरोधी हो जाएं। व्यापार में निवेश सोच-समझ कर करें। चोट लगने से बचें। प्रियतम के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – क्रीम

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा, परन्तु आपका ध्येय रहेगा कि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें। परिवार का साथ आज नहीं मिलेगा। किसी की सलाह लेकर कार्य करेंगें, तो सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 9
स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा। अपने चंचल दिमाग को अपने वश में रखें। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान रखेगी। अपने अहंकार को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें