फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 26 जून: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 26 Jun 2020 07:06 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 26 June
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका प्रयास आज रंग लायेगा। ससुराल से फायदा मिल सकता है। परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा। नौकरी की कॉल आ सकती है। माता का साथ भाग्यवर्धक होगा।शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज भाग्यवर्धक दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। धन का लाभ हो सकता है। कार आदि खरीद सकते हैं। एक्साइटमेंट में सेहत का ख्याल रखें। अकस्मात् यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

पति—पत्नी में अनबन रहेगी। घर—परिवार से जुड़े फैसले सोच—समझ कर लें। पीठ का दर्द परेशान कर सकता है। नौकरी में ट्रांस्फर या स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यर्थ के खर्चो से बचें। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

वैवाहिक जीवन में कलह का प्रवेश हो सकता है। क्रोध कम करें अन्यथा वह आग में घी का काम करेगा। सरकारी क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि का उपयोग कर उलझे हुऐ कामों को सुलझायें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

जमीन—जायदाद में नुकसान हो सकता है। सोच—समझ कर ही इन्वेस्ट करें। व्यापार में तेजी आयेगी। अपने हौसलों से रूके हुए काम पूरे करेंगें। जीत के साथ आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। विद्यार्थी विद्या के क्षेत्र में अच्छा करेंगे। तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

जीवनसाथी या प्रेमी के साथ तकरार हो सकती है। बच्चों के रिजल्ट अच्छे आएंगे। बच्चे का विवाह भी सम्पन्न हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें, आपको हानि पहुंचा सकते हैं। सरकार से फायदा मिलेगा। बॉस से रिश्ता बेहतर होगा। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – लेमन

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

घर का माहौल बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। संतान का विदेश गमन हो सकता है। अपनी नीतियों में थोड़ा बदलाव लाएं। भावनात्मक निर्णय आवेश में आकर न लें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

किसी नई चीज का प्रयोग कर सकते हैं। आज आप जोश से लबालब हैं, लेकिन ध्यान रहे क्रोध या आवेश में आकर कोई बना बनाया काम खराब न करें। व्यापार या कार्यस्थल में नये अवसर मिलेंगे। अपने कार्य को जिम्मेदारी से करें। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन धन निवेश करने के लिये उत्तम है। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा का योग है। बच्चों के साथ छुट्टियों को लेकर प्लान करेंगे। गले की परेशानी बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक हानि हो सकती है। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें