फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 25 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J  Q Y

आज आपको बॉस का साथ मिलेगा। जमीन, जायदाद अथवा अन्य प्रापर्टी में फायदा मिल सकता है। बचत कम होगी खर्चां ज्यादा बढ़ेगा। बेकार में अपना समय तर्क-वितर्क में ना गवाएं। रुके हुए सरकारी काम पूरें हो सकते है।  
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- लेमन

 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

आज आपके लिए भाग्य उदय का दिन है। पुरानी चली आ रही परेशानियां कम होंगी। अदालत में चल रहें मामलें आपके पक्ष में हो सकते है। पत्नी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत बेहतर होगी।
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- पीला

 

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

रोजगार परिवर्तन के कारण परिवार से दूरियां बढेंगी। मन में सकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को बढाएंगे। बहार का खाना खाने के कारण सेहत खराब हो सकती है। धन को सही जगह निवेश करने के कारण लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के प्रेम संबंध मधुर बनें रहेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- पीला

 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 

आपका पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। म्यूचुअल फंड आदि में नुकसान हो सकता है। आलस्य आप पर हावी रहेगा। जगह परिवर्तन हो सकता है, जिस वजह से पारिवारिक कलह हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- हरा

 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X 

विद्यार्थियों को कालेज में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह का योग बन रहा है। व्यापार में समझौता करने से बचें। कागजात पर दस्तखत करने से पहले जांच लें। यात्रा भी हो सकती है, लेकिन यात्रा का निष्कर्ष सामान्य रहेगा। सरकारी कार्यों में  परेशानी आ सकती है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- हरा

 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V W

आज आपके साथ दुर्घटना घट सकती है। आर्थिक निवेश कर सकते हैं। आपके गलत व्यवहार के कारण लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रियतम के साथ प्रेम संबंधो में दिक्कतें आ सकती है।
शुभ अंक- 34 
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
number - फोटो : number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 

आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा। किसी की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।आप थोड़ा बहुत मानसिक तनाव में रह सकते हैं। 
शुभ अंक- 4 
शुभ रंग- लाल

9 of 10
number - फोटो : number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P

आज अत्यधिक क्रोध न करें। पड़ोसी से मतभेद हो सकते है। अपने चंचल दिमाग को वश में करें। वाहन सावधानीपूर्वक एवं धीरे चलाए वरना दुर्घटना हो सकती है। नई साझेदारी, गठबंधन या सगाई आदि के योग बन रहें है। आप अपनी खुशियों को परिवार व मित्रों के साथा साझा करेंगे।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- वाईलेट
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक- 9
सरकारी नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी में उन्नति हो सकती है। पारिवारिक अनबन के कारण मन अशांत रहेगा। आप महसूस कर सकते हैं कि लोग आपका विरोध कर रहे है। अपने सहकर्मींं से व्यवहार बनाकर रखें। रिश्तों में अहंकार हानि पंहुचा सकता है।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें