फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 25 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

विद्यार्थियों के लिये सकारात्मक दिन उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। नौकरी में मान- सम्मान मिल सकता है। आप अपने  पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। पिता से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक -15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

शिक्षा में रुकावट आ सकती है। अहंकार के कारण रिश्ते खराब होंगे। संतान से सुख मिलेगा परन्तु मन विचलित रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें वह हानि पहुँचा सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

उत्तम दिन, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो रिजल्ट अनुकूल आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। खान पान का परहेज करेंगे तो सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

नए मित्रों से सम्पर्क बनेगा परंतु मित्रता या किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले जाँच लें। वाद-विवाद से बचें। भूमि या सम्पत्ति को लेकर समस्या आ सकती है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
नाम अक्षर – E H N X 

आप बहुत जल्दी उत्तेजित हो सकते हैं, व्यवहार को कंट्रोल में रखें, मित्र आपको गलत परामर्श दे सकते हैं। जिसका असर आपके व्यापार पर पड़ेगा। बैंक से लोन लेने से पहले पेपर आदि जांच लें। हस्ताक्षर कागज पढ़ कर करें वरना हानि हो सकती है। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V  W

विदेश में शिक्षा के योग बन सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन या पूजा रखवा सकते हैं। परिवार व संतान के लिये अगर आप इच्छुक हैं तो आज का दिन जीवनसाथी से बात करने के लिये उत्तम है। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग– वाईलेट

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
 
कुछ जातकों को विपरीत लिंग का आकर्षण किसी प्रकार की मुसीबत में डाल सकता है इसलिए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी पचड़े में न पड़े। तनाव की स्थिति रह सकती है। काफी दिनों से जो काम अधूरा पड़ा था वह पूरा होने की संभावना है।  
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

व्यापार में तरक्की हो सकती है। अगर आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी की सेहत खराब हो सकती है। वह खाँसी से परेशान हो सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज भूमि, घर आदि का सौदा करने के लिये दिन उत्तम है। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड कपल के लिये दिन खुशियाँ लाएगा। कुछ जातकों के लिये संतान योग बन रहा है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – मेजेन्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें