फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 25 जून: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 25 Jun 2020 06:57 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 25 June
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आर्थिक तौर पर व्यापार में धन प्राप्ति की संभावनाएं है। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहने की उम्मीद है। आपको धैर्य व संतोष से काम लेना चाहिए। स्थान परिवर्तन होने का चांस है। अच्छी सेहत के लिए जीवन शैली बदलने की जरूरत है। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

व्यापारिक निवेश के लिए दिन लाभकारी है। अगर आप व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो कागजी कार्यवाही को ध्यानपूर्वक पढ़कर कार्य करें। अनैतिक सम्बन्ध आपके पारिवारिक रिश्ते को खराब कर सकता है। शादीशुदा जीवन में तनाव भरा वातावरण बना रहेगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - नीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

चल एवं अचल संपत्ति में निवेश के योग हैं। मित्रों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। लोग आपकी राय मान सकते हैं। बच्चे आपके जीवन में खुशी की चमक लाएंगे। पति-पत्नी में मनमुटाव की स्थिति सुधर सकती है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आपको किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय एवं अशुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार एवं कारोबार में संभल कर निर्णय लें नहीं तो हानि होने की संभावना है। नौकरी–पेशा लोगों के बॉस खुश रहेंगे। लव लाइफ में ताजगी आएगी।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज आप ऐसे लोगों से मिलने से बचें जो आपके मानसिक सोच को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यात्राएं निश्चित होंगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। कामकाज में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम विपरीत आएंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आर्थिक तौर पर धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। मदिरापान से दूर रहें। शत्रु से विजय प्राप्त हो सकती है। खान-पान में सावधानी रखें नहीं तो पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी से सम्बन्ध सुधरेंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

दिन बहुत ही अच्छा है। आप कोई नया कान्ट्रेक्ट या एग्रीमेंट कर सकते हैं। सफलता अवश्य प्राप्त होगी। बच्चों की तरफ से थोड़ा निराश जरूर होंगें, लेकिन अंत में खुशी मिलेगी। किसी से बिना बात की बात न करें। पत्नी का सहयोग विकास के मार्ग को आगे बढ़ाएगा। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – गोल्डन

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

आज आप ऐसे लोगों से मिलने से बचें जो आपके मानसिक सोच को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यात्राएं निश्चित होंगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। कामकाज में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम विपरीत आएंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
व्यापारिक दृष्टि से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लंबित पड़े कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में नया निवेश करेंगे तो लाभ हो सकता है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपके जीवन में प्रेम का प्रवेश होगा। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें