फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 24 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J  Q Y

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम-संबंधो के लिए अच्छा दिन है। पड़ोसी से आपकी नहीं बनेगी। आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

आर्थिक विकास के लिए आपको अतीत के कुछ मुद्दों को संभालने की जरूरत होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग हैं। युवा वर्ग को नए आयाम मिल सकते हैं। यात्रा करते समय अपने सामान की देखभाल अच्छे से करें। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- वायलेट


 

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

आपकी ईमानदारी कहीं न कहीं आपके लिए बेहतर सिद्ध हो सकती है। ड्राईविंग कर रहे हैं तो सावधानीपूर्वक करें, एक्सीडेंट होने की संभावना हो सकती है। मन की शांति के लिए ध्यान करें। परिवार के संग मूवी का कार्क्रम बनाए।  
शुभ अंक- 2  
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 

आज का दिन उत्तम है, विवाहित जोड़े मूवी आदि का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आप जो भी नया कार्य करेंगे पूरा होने में संदेह है। बच्चों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मन में तरह-तरह की शंकाएं व्याप्त होंगी। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- मेजेन्टा

 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5  
नाम अक्षर- E H N X 

आर्थिक आय एवं आमदनी की बढ़ोत्तरी होगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। घुटनों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। व्यापारिक तौर पर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।विदेश का योग भी बन रहा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
शुभ अंक- 32 
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V  W

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है और नए मित्र भी बन सकते है। बैंक निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। कानूनी मामले लंबे चलेंगे। दिन सामान्य रहेगा।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गुलाबी

 

8 of 10
number - फोटो : number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 

आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो निश्चित रूप से योजना सफल होगी। संपत्ति निवेश के लिए उपयोगी दिन और परिवार को कम समय दे पाएंगे।
शुभ अंक- 24  
शुभ रंग- लेमन

 

9 of 10
number - फोटो : number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P

आज आपके खर्चें बढ़ सकते हैं क्योंकि आप जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं, जिससे आपको दोगुनी खुशी मिलेगी। शादी की बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। धन के मामले में सावधानी से काम लें। आप में सहनशीलता का भाव कम रहेगा और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। 
शुभ अंक- 15  
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक- 9
आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। दुविधाओं के कारण गलत फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक परेशानी कम हो सकती है। धन का अभाव होने के बावजूद प्रेमी का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें