अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज का दिन प्रगति का दिन है, रुके हुए सरकारी काम सम्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय के लिये कार्य में बाधा आ सकती है, जो बाद में खत्म हो जाएगी। शेयर आदि से आमदनी हो सकती है। शुभ अंक -15
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
सेहत खराब हो सकती है। आज आपका मन चंचल रहेगा। इसे अपने वश में रखें। स्थान या नौकरी परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आंखों की तकलीफ या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। माता–पिता की सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक- 4
शुभ रंग-सफेद
4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
शत्रु आज परास्त होंगे। धन का अचानक लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पुत्र को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति में लाभ मिल सकता है। शुभ अंक - 13
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
किसी नए कार्य को करने से पहले विचार कर लें। नुकसान भी हो सकता है। किसी नए झमेले में न पड़े, व्यापार में मंदी रहने की संभावना है। शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
बैंक बैलेंस में सुधार आएगा। सट्टा लाटरी से भी लाभ मिल सकता है। अविवाहित नवयुवक-युवतियों का विवाह तय हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। इंटरव्यू काल आ सकता है, अच्छी तैयारी करें। शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
प्रेम विवाह का योग बन रहा है। प्रेमी को अपने परिवार से मिलाने ले जाएं। विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती है। अचानक दुर्घटना हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। शुभ अंक – 22
शुभ रंग– हल्का हरा
8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
दिन काम-काज में गुजरेगा। मित्रों के साथ ताल- मेल नहीं बैठेगा। किसी बहस में न उलझें। बॉस आपके विचार से सहमत नहीं होंगे। नियम के दायरे में काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी अन्यथा बदनामी हाथ लगेगी। शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
व्यापार में समझौता करना पड़ सकता है। साझेदारी में कार्य न शुरू करें, हानि जो सकती है। आपकी नई विचार धारा से कम लोग सहमत होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। पति-पत्नी में अनबन रहेगी। शुभ अंक – 29
शुभ रंग – क्रीम
अंक – 9
भूमि आदि खरीदने या बातचीत करने के लिये दिन उत्तम है। आज मेहनत का फल थोड़ा कम मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। जोश में रहेंगे। किसी प्रकार की छींटाकशी न करें। बाद में दिक्कतें आ सकती हैं। शुभ अंक –20
शुभ रंग – स्लेटी