फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 23 जनवरी का लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 23 Jan 2020 08:55 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
आज आप अपनी पर्सनैलिटी में सुधार लाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आप किसी इंटरव्यू आदि में सफलता हासिल करेंगे। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे।  
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नीला
नाम अक्षर- B K R 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आज आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं। काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। सोचे हुए कार्य बनेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- भूरा
नाम अक्षर- D M T 

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- U V W

भाग्य का साथ रहेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्य को नए और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी की चिंता समाप्त हो सकती है। घर परिवार का आपको सहयोग रहेगा। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 
शुभ अंक- 9  
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं  काफी करनी पड़ सकती हैं। राजकीय कार्य संपन्न होंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। आंख मूदकर किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। 
शुभ अंक- 2  
शुभ रंग- सुनहरा
नाम अक्षर- F P 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आज आर्थिक शक्तियों की तलाश में सफल रहेंगे। प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। संपत्ति के मामलों में अपने खास मित्रों और परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा सा खराब रह सकता है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन
नाम अक्षर- A I J Q Y
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
आर्थिक रूप से आपको कोई न कोई दिक्कत पेश आएगी। व्यर्थ की उलझनों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा। शेयर, संपत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आय की नई राहें निकलने की संभावना है। जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- हरा
नाम अक्षर- C G L S

8 of 10
number
अंक- 7
मिश्रित फलकारी दिन रहेगा। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे। दिन को सुंदर और खुशनुमा बनाने के लिए पिकनिक पर जा सकते हैं। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश पर ध्यान देंगे। आप में जो भी ईर्ष्या का भाव है, उसे त्याग दें। बाहरी यात्रा सुखदायी रहेगी। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- लेमन
नाम अक्षर- E H N X 

9 of 10
number
अंक- 8
रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे। विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे। 
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग- हल्का नीला
नाम अक्षर- O Z 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9 
नाम अक्षर- A T Z

व्यापार में निर्णय सोच समझकर करें। गलत निर्णय आपके लिये परेशानी का सबब बन सकता है। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। आप किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आपका कोई अनुबंद रद्द हो सकता है। संयम व धैर्य से काम करें, बचत हो सकती है। परिवार में सुखशांति का वातावरण रहेगा।  
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें