फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 22 सितंबर: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौनसा होगा

Tue, 22 Sep 2020 06:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 21 September 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
नाम अक्षर - A I J  Q Y
आज मन विचलित रहेगा। प्रेमी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मन में संतुष्टि का भाव लाने के लिये काम में मन लगाएं। जल्दी में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार के लिए कुछ नई वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 23 
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2 
नाम अक्षर - B K R 
आर्थिक रूप से आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। वाहन चलाते समय अपने पास जरूरी कागजात अवश्य रखें। सीट बेल्ट और हेलमेट का अवश्य ध्यान दें। स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान दें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आभूषण या अन्य उपहार की खरीददारी कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 10 
शुभ रंग - लेमन

4 of 10
number
अंक - 3 
नाम अक्षर - C G L S
जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएं। जल्दबाजी में फैसले न करें। यात्रा से फायदा कम मिलेगा। अपरिचित व्यक्तियों से दोस्ती घातक साबित होगी। वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक - 8 
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4 
नाम अक्षर - D M T 
आर्थिक रूप से लेन-देन करने के लिए दिन ठीक नहीं है। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। संतान का ट्रांसफर हो सकता है। यात्रा कर रहे हैं तो सामान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
नाम अक्षर - E H N X 
आपके मन में किसी बात को लेकर पछतावे की स्थिति बनेगी। अपने कामकाज पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। प्रमोशन हो सकता है। भाई के साथ विवाद सुलझ सकता है। 
शुभ अंक - 8 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
नाम अक्षर - U V  W
मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से बच कर रहें। युवा वर्ग को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंधो में परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक - 19 
शुभ रंग - मेजन्टा

8 of 10
number
अंक - 7 
नाम अक्षर - O Z 
आज आप आसपास की यात्रा कर सकते हैं, यात्रा सफल होगी। मयूचुअल फंड में निवेश कर सकते है। व्यापार में विस्तार के लिये आधुनिक तकनीक की संभावनाएं तलाशेंगे। सरकारी अधिकारी से मेल-जोल बना कर चलेंगे तो कार्य पूर्ण हो सकते हैं। प्रियजन और माता-पिता सहयोग में रहेंगे।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - लेमन

9 of 10
number
अंक - 8 
नाम अक्षर - F P
आज निवेश के योग बन रहे हैं। भाई-बहन से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, हडि्डयों के दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हंसी मजाक चलता रहेगा। 
शुभ अंक - 8  
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
नाम अक्षर - A I J  
शारिरिक और मानसिक तौर पर आप स्वस्थ्य रहेंगे। अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। हर किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें