फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 मई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 22 May 2020 02:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 22 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज के दिन आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। घर परिवार में तनाव का माहौल दिखाई दे सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रेमी की तरफ से पूरा सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का कार्यक्रम बन सकता है। घर के लिए खरीदारी करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। हाथों को अच्छी तरह से धो कर भोजन करें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

मन विचलित रहेगा। किसी के कहने पर न चलें, स्वयं के विवेक का प्रयोग करें। रिश्तेदार या मित्र भ्रमित कर सकते हैं। सिर पर चोट लग सकती है। क्रोध के कारण नुकसान होगा। वाणी और एक्शन पर संयम रखें। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आपका खुशियों भरा दिन है। आप अपने बॉस को प्रभावित करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। राजनीति में लाभ मिलेगा धन का निवेश करने के लिए आज का दिन सार्थक साबित होगा।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – जामुनी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

व्यापार अथवा काम—धंधा फिर से शुरु करने का विचार करेंगे। नौकरी के लिए आवेदन भेज सकते हैं। तुलनात्मक परीक्षा में भाग ले सकते हैं। वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज आपको धन का लाभ मिलेगा। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, लेकिन क्रोध पर कंट्रोल रखें। शत्रु परास्त होंगे। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। प्रतिदिन कसरत, सैर आदि करें। नमक कम खाएं।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

धन संपत्ति की स्थिति में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। पुत्र से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

यात्रा न करें, इससे समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार मंदा रह सकता है। आज परिवर्तन का दिन है। किसी प्रियजन की तबियत खराब हो सकती है।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
शादी या सगाई की तारीख आगे बढ़ सकती है, जिसके कारण घर में गम का माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अड़चने आ सकती हैं। अचानक आपको खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें