फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 फरवरी: मूलांक अनुसार आपके लिए शनिवार का लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 22 Feb 2020 12:27 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
समाज से जुड़े कार्यों में आप सक्रिय रूप से भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करेंगें। सब कुछ ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के सहयोग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो उसे ठीक से इन्वेस्ट करें। नए विकल्प देखें। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R
पार्टनरशिप में व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है। विशेष रूप से मनोरंजन विभाग से जुड़े लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होगें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला

4 of 10
number
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S
घरेलू जरुरतों को पूरा करने के लिए आप खरीदारी कर सकते हैं। वाहन धयान से चलाएं, परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्चा हो सकता है। 
शुभ अंक - 34
शुभ रंग  – हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T
घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
नाम अक्षर – E H N X
बुरी संगति से दूरी बनाएं। आफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अंक के व्यक्तियों को आज भाषण कला, इंटरव्यू में भाग लेने की ज्यादा संभावना है। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – फिरोजी 
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
नाम अक्षर - U V W
शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित परेशानी सामने आएं। प्रेम—प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी

8 of 10
number
मूलांक - 7
नाम अक्षर – O Z
छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख—शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो आज वह पूरा होगा। 
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा

9 of 10
number
मूलांक – 8
नाम अक्षर - F P
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध निखरेगें। आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें। 
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
दिन सामान्य बीतेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं। आज आपको  अपनी भावनाओं को काबू करने की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें