ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आपका स्वास्थ्य आज तोड़ा ढीला रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम करें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। शुभ अंक- 42
शुभ रंग- वाइलेट
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते है। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सिल्वर
4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
सरकारी कर्मचारी के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति हो सकती है। आभूषण और ज्वैलरी की शापिंग कर सकते है। यात्रा भी हो सकती है। पिता के साथ चला आ रहा विवाद खत्म होगा। शुभ अंक- 33
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
मानसिक तनाव खत्म हो सकते हैं। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आ रहीं दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X
सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- U V W
संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लाल
8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z
आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P
आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सरलता व सहजता आएगी।शुभ अंक- 42
शुभ रंग- मेजन्टा
अंक – 9 नाम अक्षर- A I J
कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। कामकाज व आजीविका में आप अच्छे तरीके से व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लाल