फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 21 मई: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 21 May 2020 08:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Prediction 21 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

मन किसी कारण को लेकर उदास रह सकता है। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को अपनी नौकरी की चिंता रह सकती है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगत से दूर रहें। आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन है। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाले। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी वह आज दूर हो जाएगी।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- जामुनी

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट न करें। परिजनों के साथ समय बीतेगा, लेकिन मन में उदासी का भाव भी रहेगा। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर अधिकांश समय बीतेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आपकी चिंता कम होंगी और खासकर बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार अथवा नौकरी को लेकर मन में व्यथा रहेगी। आज समय आपकी परीक्षा ले सकता है। लक्ष्मी का आगमन आपके घर में हो सकता है। 
शुभ अंक- 41
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज सोशल मीडिया में किसी से उलझ सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति आप के पक्ष में रहेगी। नौकरी को लेकर चिंता रहेगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आपकी मनमर्जी आज आपको मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर चलें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – ग्रे

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज के दिन आप व्यापार में कठिन फैसले लेंगे जिनका परिणाम आगे चलकर अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
आज आप मेहनत खूब करेंगे लेकिन आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त नही होगा। पैसा आएगा परन्तु टिक नहीं पाएगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद समाप्त हो सकता है। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन आपके लिए उत्तम दिन है। घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे। वित्तीय मामलों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें