फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 21 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

परिवार के साथ समय बीतेगा। कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। घर की सजावट का सामान या वाहन खरीद सकते हैं। मित्र या कुछ रिश्तेदार घर में दखल देंगे। जिस कारण मन विचलित हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। अचानक दुर्घटना घट सकती है। 
शुभ अंक -5
 शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है। उच्च शिक्षा में  रुकावट आ सकती है। विदेश योग बन सकता है। प्रेमी विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पीला

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

धन का आगनम हो सकता है। स्कूल कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। अहंकार को हावी न होने दें। ऑफिस के सहकर्मी अपके विरूद्ध हो सकते हैं। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। हानि पहुँचा सकते हैं। 
शुभ अंक-20
 शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
अंक –4
 नाम अक्षर –D M T 

नए व्यापार को या कोई भी कार्य करने से पहले सोच लें। अचानक किए हुए कार्य से हानी हो सकता है। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान दें।
 शुभ अंक – 5
 शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X 

खुशियों भरा दिन जीवन में प्रगति लाएगा। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगा। इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेमी रूठ सकता है। धैर्य से काम लें। 
शुभ अंक – 42
शुभ रंग –हरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V  W

किसी व्यक्ति का साथ या परिचय आपके जीवन की राह बदल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। मनचाहा पार्टन मिल सकता है। नौकरी कपड़े आदि की शॉपिंग कर सकते हैं। अंजान लोगों की दोस्ती से सावधान रहें। 
शुभ अंक – 40
शुभ रंग– बैंगनी 

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

ज्यादा खर्चा हो सकता है, जिसके कारण परिवारिक नोंक झोंग बढ़ेगी। आलसी महसूस करेंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है। 
शुभ अंक -9
शुभ रंग– लाल

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

भूमि मकान आदि संबंधित मामले उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों को ब्रेक मिलेगा। मनचाहे कोर्स में एडमीशन हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक -2
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
गुस्से पर नियत्रण रखें। प्रेम के साथ दिन बीतेगा। लाटरी सट्टे में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें