फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 20 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

सेहत बेहतर होगी। आय में रुकावट आ सकती है। धन की कमी महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका मित्रता पूर्ण व्यवहार आपके प्रेमी और जीवनसाथी को वशीभूत कर सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलने का दिन है, जिनको आप बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं। भावनात्मक फैसले लेने से पहले स्थिति को जांच लें।
शुभ अंक - 4
 शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

आज सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार पर खर्चा बढ़ सकता है। सरकारी नौकरी में हैं तो तरक्की हो सकती है। आज आपको किसी भी मामले में परंपराओं से हटकर कुछ नया करना पड़ सकता है। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल में आपका रोल बढ़ाएगा। 
शुभ अंक-6
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

नए शुरू किये गये काम में कुछ कमियों की वजह से नुकसान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श कर लें। कुछ लोग आपसे जलन कर सकते हैं। काम को लेकर आपके मन में खास उत्साह रहेगा। अध्यात्मिक होगें । कुछ नई सीख मिल सकती है। 
 शुभ अंक - 19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

सेहत खराब हो सकती है। पति-पत्नी को मिल कर आने वाले समय के लिए योजना बनानी चाहिये। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। अधिकार के साथ निर्णय लेने और काम करने का समय है। व्यापारिक स्थिति के सही आंकलन की आवश्यकता है।  
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर – E H N X 

आपका घूमने का शौक आपको नई-नई जगह ले जाएगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने से फायदा हो सकता है। निवेश से फायदा मिलने की संम्भावना है। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक – 20
 शुभ रंग – चांदनी
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V  W

जरूरत से ज्यादा व्यय पर रोक लगाएं। कोई मित्र आपके व्यापार में आपकी मदद कर सकता है। समय आ गया है कि आप अपने बच्चों को सही मार्गदर्शन दें। अचानक लाभ हो सकता है। बिजनेस की सफलता अब और फायदेमंद साबित होगी। साझेदारी का बिजनेस काफी अच्छा रहेगा। सही आंकलन कर निवेश करें। प्रॉपर्टी का फायदा हो सकता है।
शुभ अंक – 25
शुभ रंग– पिंक

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

मित्रों से ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके दोस्त आपका साथ दें तो आपको उनका ध्यान रखना पड़ेगा। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचने के पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ सोशल प्रोग्राम एंजॉय करें। 
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – पिंक

 

9 of 10
अंक – 8
 नाम अक्षर-F P

लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतियोगिता या इंटरव्यू के लिए काल आ सकता है। आप नई ऊर्जा से भरे हुए होंगे। काम में आपका हमेशा उत्साहित रहना, आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। आपकी योजना और मेहनत सफलता दिलाएगी। प्यार के रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आप अधिक जोश में रहने के कारण उत्तेजित हो सकते हैं। आपका टैलेंट लोगों के सामने आएगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से गुस्सा हो सकते हैं, जो बदनामी का सबब बन सकता है। रिश्तों में भी दूरियां बढ़ सकती है। आप लोगों से अलग अपना खुद का कोई रास्ता बना सकते हैं। परिवार के झगड़ों के कारण तनाव बढ़ेगा। 
शुभ अंक –23
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें