फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 2 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक -1
नाम अक्षर, A I J Q Y 
आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यक्तित्व विकास और प्राप्ति के योग है। अपने परिवार एवं बच्चों  को लेकर व्यस्तता रहेगी। आपके शादी-शुदा एवं निजी संबंधों में मजबूती आयेगी। प्रापर्टी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
अंक -2 नाम अक्षर B K R 
आज प्रसन्न रहेंगे। कहीं बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आप खुशी और आनंद का अनुभव करेंगे। आपकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैलेगी। आप बहुत ही शांति प्रदायी तरीके से काम करेंगे। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा से फायदा मिलेगा।
 शुभ अंक- 3 शुभ रंग- लाल।

4 of 10
number
अंक -3 नाम अक्षर C G L S 
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। संतान को लेकर खुशी मिलेगी। बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिससे आपको अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते है। नौकरी व कैरियर में सकारात्मक सफलता के योग है। 
शुभ अंक- 42 शुभ रंग- क्रीम।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक -4 नाम अक्षर D M T 
 आज आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आप व्यक्तिगत रुप से कोई खतरा या परेशानी न उठाएं। जोखिम भरी यात्रा से बचें। इस समय किसी भी चुनौती को स्वीकार न करें। संतान की तरफ से आ रही चिंताएं समाप्त होगी। परेशानी में आपका जीवन साथी भरपूर सहयोग देगा।
शुभ अंक- 24 शुभ रंग- ओरेंज।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक -5 नाम अक्षर E H N X
आपका समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। घन, फाइनेंस और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आपने यदि अच्छी मेहनत की है, तो आपको पूरा फायदा मिलेगा। आप लोगों से हर संभव तरीके से संपर्क कायम करेंगे। करीबी रिश्तेदार से आर्थिक लेन-देन करके आप दुश्मनी मोल ले सकते है।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- ग्रे।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक -6 नाम अक्षर U V  W
आज आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। आपको आर्थिक लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। जोखिम भरी यात्रा से बचें, वरना खतरा निश्चित है। मीडिया, कला और रचनात्मक चीजें आपको लुभाएंगी। अपने घर और परिवार को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
शुभ अंक- 11 शुभ रंग- लाल।

8 of 10
number
अंक -7 नाम अक्षर –O Z
आज आपको आर्थिक चिंता रहेगी। शरीरिक स्वास्थ्य में हल्के-फुलके उतार-चढ़ाव रहेंगे। योग, प्राणायाम व व्यायाम को नियमित रखें। कारोबार में विस्तार की जो योजना काफी समय से लंबित थी उस पर कार्य आरम्भ हो सकता है। 
शुभ अंक- 12 शुभ रंग- ग्रीन।

9 of 10
number
अंक -8 नाम अक्षर F P     
अजनबी व अनजान से व्यवहार करने से पूर्व विचार कर लें। अपने अनुचित कार्यों को रोक के रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट  संबंधित बीमारियों की अशांका हो सकती है। शुभ मांगलिक खर्च के योग है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखे। 
शुभ अंक- 42 शुभ रंग- गोल्डन।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक -9  
आप व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते है। यात्रा आर्थिक महत्व की होगी। साझेदारी और सम्बन्धों पर जोर रहेगा। प्रेम व रोमांस के लिहाज से स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। आपका जीवनसाथी की सलाह से आज लापरवाही से बचाएगा।
शुभ अंक- 14 शुभ रंग- क्रीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें