फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 19 अक्तूबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sun, 18 Oct 2020 02:51 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 19 October 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक-1
नाम अक्षर- 
A I J Q Y
आर्थिक रूप से आज आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। वाहन चलाते समय जरूरी कागजात अवश्य चेक करें। सीट बेल्ट और हेलमेट का अवश्य ध्यान दें। प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान दें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। जीवन साथी के लिये आभूषण या अन्य उपहार की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- 
लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- 
B K R
आज आपके मन में किसी बात को लेकर पछतावे की स्थिति बनेगी। अपने कामकाज पर गम्भीरता से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आसपास की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा दिन है। प्रमोशन हो सकती है। भाई के साथ विवाद सुलझ सकता है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- 
बैंगनी

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- 
C G L S
आर्थिक रूप से लेन-देन करने के लिये दिन ठीक नहीं है। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। संतान का ट्रांसफर हो सकता है। यात्रा कर रहे हैं तो सामान का विशेष ध्यान रखें, जीवनसाथी के साथ खुशी के पल एक साथ बिताएंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- 
लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- 
D M T
शारिरिक और मानसिक तौर पर आप स्वस्थ रहेंगे। अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। प्रेमी के साथ हंसी-मजाक, छेड़-छाड़ चलती रहेगी। मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहें। आपका स्वभाव है हर किसी पर विश्वास कर लेते हैं। सोच समझकर बात करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- 
E H N X
आज मन विचलित रहेगा। प्रेमी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मन में संतुष्टि का भाव लाने के लिये काम में मन लगाएं। जल्दी में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार के लिये कुछ नई वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- 
U V W
जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की जरूरत है ताकि भविष्य की योजना बना सकें। जल्दबाजी में फैसले न करें। यात्रा से फायदा कम मिलेगा। अपरिचित व्यक्तियों से दोस्ती घातक साबित होगी। पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- 
लेमन

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- 
O Z
लंबे समय से जिस तनाव में थे वह दुबारा बढ़ सकता है। मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से बच कर रहें। युवा वर्ग को करियर से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- 
पीला

9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- 
F P
आज आप आसपास की यात्रा कर सकते हैं और आपकी यात्रा सफल होगी। मयूचुअल फंड, शेयर और सट्टे पर निवेश कर सकते है। व्यापार में विस्तार के लिये आधुनिक तकनीक की संभावनाएं तलाशेंगे। सरकारी अधिकारी से मेल-जोल बना कर चलेंगे तो कार्य पूर्ण हो सकते हैं। प्रियजन और माता-पिता सहयोग में रहेंगे। प्रेमी से थोड़ा अनबन रह सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number

अंक - 9
व्यापारिक संपत्ति के निवेश के योग बन रहे हैं। भाई बहन की खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, हडि्डयों के दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें