फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: आपके लिए 19 अगस्त का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

फोन पर जानें सभी समस्याओं का समाधान, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। आप व्यापार में रिस्क लेंगे,जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
 शुभ अंक-6, शुभ रंग- क्रीम।
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
संपत्ति में निवेश और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कुछ लोग नये अनुसंधान,अन्वेषण में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। सिर पर चोट लग सकती है या बुखार से परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। 
शुभ अंक -25, शुभ रंग – लेमन।

4 of 10
number
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
आज आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति -पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आप पार्टी एवं समारोहों में भाग ले सकते हैं। सरकारी नौकरी या होटल में कार्यरत व्यक्तियों को नया आर्डर मुश्किल से मिलेगा। आँख में इन्फेक्शन हो सकता है। साफ पानी का प्रयोग करें।
 शुभ अंक – 8, शुभ रंग -  हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4, नाम अक्षर –D M T
आज सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है, उच्च शिक्षा का योग भी है जो लोग ग्रहण करना चाहते हैं। इच्छुक व्यक्ति तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर-परिवार की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। जीवनसाथी का मिला- जुला व्यवहार रहेगा।
शुभ अंक-1, शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5, नाम अक्षर –E H N X
घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे, आज उत्तम दिन है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन के साथ काम को अंजाम देने की कोशिश करें। सरकारी काम पूरे होंगे। प्रेमी का साथ मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक - 24, शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6, नाम अक्षर-U V W
आज आप यात्रा कर सकते हैं लेकिन यात्रा में थकान की अनुभूति होगी। परिवार के साथ ताल-मेल बिठाने के लिए अच्छा दिन है। भविष्य की अच्छी योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय बहुत ही शुभकारी है। 
शुभ अंक – 12, शुभ रंग- भूरा

8 of 10
number
अंक - 7, नाम अक्षर –O Z
आज आप अपनी मनमर्जी किसी के साथ न करें अन्यथा मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आज यात्रा में सावधान रहें। चोरी हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। 
शुभ अंक -19, शुभ रंग - पीला।

9 of 10
number
अंक – 8, नाम अक्षर- F P
धार्मिेक कार्यों एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। सरकारी एवं वित्तीय काम बनेंगे। खर्च बढ़ने संबन्धी कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। घरेलू परेशानी खत्म होंगी। सौंदर्य प्रशाधनों की खरीददारी व शॉपिंग कर सकते हैं। 
शुभ अंक -5, शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आर्थिक लाभ का दिन है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगति से दूर रहें। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी। वे सारी शंकाएं दूर होंगी। परिवार के साथ घूमने के लिए समय निकाल लेंगे। शुभ 
अंक – 3, शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें