फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 18 नवंबर: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 18 Nov 2020 07:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 18 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक -1
नाम अक्षर - A I J  Q Y
परिवार के आश्रितों को लेकर व्यस्त रहेंगे। व्यक्तित्व विकास के लिये नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। प्रेम एवं निजी सम्बन्धों में नयापन आयेगा। प्रापर्टी और पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच बाद-विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक -5
शुभ रंग - मेजेन्टा।
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर - B K R 
बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद है। पार्टनरशिप में किया गया कार्य फलदायी होगा। आपके अधीनस्थ कर्मचारी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। शांति की खोज में धार्मिक मार्ग अपना सकते हैं। पति पत्नी के बीच स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग -  पीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S
व्यापार में सोच समझकर निर्णय लें,अन्यथा परिणाम गलत साबित होंगे। वाणी व क्रोध को नियंत्रण में रखें। अनियमित व्यवहार बदनामी करा सकता है। प्रेम के नये सम्बन्ध बन सकते हैं।   
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- वाईलेट
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T 
आज के दिन यात्रा, मनोरंजन करने का अवसर मिलेगा। भाई-बहन के साथ मतभेद हो सकता है। मानसिक और शारिरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरता से भरा होगा। आपका जोश और उत्साह प्रेमी को पसन्द रहेगा।
शुभ अंक -15
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X 
मन विचलित रहेगा। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। जिससे परिवार से दूरियां बढेंगी। प्रेमी युगलों के लिये दिन अच्छा गुजरेगा। सभी प्रकार के रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। स्वास्थ्य में की गई लापरवाही गलत परिणाम देगी। 
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
आपको कठिन परिश्रम का भरपूर फायदा मिलेगा। फाइनेंस और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार से अच्छे सम्बन्ध कायम रखेंगे। पैसों के लेन-देन में फायदा होगा। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - लाल

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O Z 
आज का दिन थोड़ा दिक्कतों वाला है, किसी भी चुनौती को स्वीकार करने में मुश्किलें आएंगी। प्रापर्टी व जमीन से सम्बन्धित केस में फंस सकते हैं। आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार एवं संतान की तरफ से आ रही परेशानी दूर होंगी। म्युचुअल फंड आदि में नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक -  9
शुभ रंग-  औरेंज

9 of 10
number
अंक -  8 
नाम अक्षर - F P
व्यापार में डील कैंसिल हो सकती है। परिवार में बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है, जिसको लेकर परेशानी बढ़ेगी। पति-पत्नी का आपसी सहयोग मिल सकता है। मानसिक कमजोरियों पर विजय प्राप्त करेंगे।   
शुभ अंक -  3
शुभ रंग -  वाइलेट
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक -  9
कोई अपरिचित व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। व्यापारिक दृष्टि से परिणाम सामान्य एवं लाभप्रद मिलेंगे। आगे चलकर परिणाम बेहतर होंगे। परिवार एवं संतान के साथ हॉलीडे प्लान कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य बेहतर होगा।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें