फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 18 अप्रैल: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 18 Apr 2020 01:21 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 18 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
लघु उद्योगों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। व्यापारी वर्ग को निराशा हो सकती है। अपनी त्वचा का ख्याल रखें। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित समस्या आपको तंग कर सकती है। स्वास्थ का ख्याल रखने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
अतिरिक्त प्रेम संबंध आपके रिश्तों में कड़वाहट की स्थिति पैदा कर सकते हैं। आज छात्रों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। दिन भर भागम-भाग लगी रहेगी, लेकिन कुछ हासिल नहीं होगा। असमंजस की स्थिति में दिन व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
मूलांक 3
परिवार के साथ समय बीतेगा। आज के दिन ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अपनी परीक्षा की चिंता रहेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम संम्पन्न हो सकता है। 
शुभ अंक - 28
शुभ रंग - हल्का लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
बैंकिंग कामर्स से जुड़ विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी से जुड़ी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विद्यार्थी बेचैन रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, प्रसन्नता का दिन है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
पूजा पाठ में आज आपका मन लगेगा। घरेलू और व्यावहारिक जीवन में बदलाव आ सकता है। सूझ-बूझ से सही निर्णय प्राप्त होंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण विवाद हल हो सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
आज छात्रों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मूड थोड़ा रूमानी रहेगा। आपके जीवन में आज प्रेम प्रस्ताव भी आ सकते है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग- मस्टर्ड

8 of 10
number
मूलांक 7
आज आपकी जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी। शेयर सट्टे पर धन न लगाएं। कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। सरकारी व्यक्ति से आज अनबन हो सकती है। किसी से विवाद या बहस न करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- क्रीम

9 of 10
number
मूलांक 8
दिखावे से बचने की कोशिश करें। आज के दिन आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। कान के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। साथी या प्रेमी से विचार न मिलने के कारण विवाद हो सकता है। खर्चे को कम करने का प्रयास करें। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- डार्क ब्लू
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संगीत प्रेमियों के लिए उत्तम दिन है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए कहीं से रिश्ते की बात चल सकती हैं। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- सफ़ेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें