Ank Jyotish Numerology Prediction 17 October 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आपके नए संबंध बन सकते हैं। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा में कार्यरत हैं तो बॉस की शाबासी मिल सकती है। आपको पेट दर्द की तकलीफ रहेगी। जीवनसाथी भरपूर सहयोग करेगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आज आपका दिन परेशानी भरा रहेगा। स्किन की समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। मन काम में नहीं लगेगा और गुस्सा आएगा। पुराने मित्र के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे आपको सुकून मिलेगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आप अपने परिश्रम से सभी कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। बच्चों की तरफ से आप चिंतित रहेंगे। कोई अधूरा कार्य न छोड़ें, अन्यथा आगे चलकर कठिनाई होगी। धर्म के प्रति आपके मन में पूर्ण श्रद्धा रहेगी। धन का लाभ हो सकता है। सोच समझ कर लिए गए निर्णयों से फायदा मिलेगा। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज का दिन खुशहाली से आरंभ होगा, विरोधी आपसे हार मान लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार का माहोल अच्छा रहेगा। मनोरंजन और आनंद में मन लगेगा। आज के दिन महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X
आपके नए मित्र बनेंगे, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे। कला में रूचि रहेगी, घर की सजावट पर खर्च करेंगे। आज के दिन साझेदारी का कार्य न करें। यात्रा हो सकती है, लेकिन विशेष फलदायी नहीं होगी। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- U V W
पति-पत्नी में अनबन रह सकती है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए उत्तम दिन है, माता पिता से बात करें। आपकी चंचलता के कारण कुछ लोग आपके विरुद्ध हो सकते हैं। आप सभी लोगों से समानता का व्यवहार करते हैं। आपके मन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z
अपने कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा। आपके सहयोगी आप से प्रसन्न रहेंगे। घरेलू समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जिनका आपको समाधान खोजना पड़ेगा। कार्य में बढ़ोतरी होगी और सही मूलयांकन सफलता प्रदान करेगा। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- पीला
9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P
आपका जीवनसाथी आपके व्यावहारिक योजनाओं में साथ देगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। खानपान को नियमित व व्यवस्थित रखें। रुके हुए कार्य एक बार फिर से गति पकड़ेगे। समारोह में उत्सुकता पूर्वक भाग लेंगे। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
अंक- 9
आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित होगा। किसी व्यक्ति की मदद से उन्नति के दरवाजे खुलेंगे। अपने परिवार की जिम्मेदारी आपको ठीक से निभानी चाहिए। अपने जीवनसाथी का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो संबंधो में तनाव रहेगा। कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला