फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 17 जून: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 17 Jun 2020 06:49 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 17 June
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर - A, I, J, Q, Y
आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। लोगों के साथ संपर्क अच्छे बनेंगे। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। अपने कैरियर पर विशेष फोकस रहेगा। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलवाएगा। 
शुभ अंक - 26
शुभ रंग -  हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
नाम अक्षर – B, K, R
पार्टनरशिप वाली आर्थिक योजनाओं में निवेश संभल कर करें। आपको अपने परिवार में कुछ सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी है। दिन मेहनत भरा होगा। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आप पूरे उत्साह से भरे रहेंगे। कोई नई खुशखबरी अचानक प्राप्त हो सकती है। आय और व्यय समान रूप से रहेगा। भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। जितना आपने सोचा था, आपका परिवार उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। अपने स्वभाव और रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन प्यार और उल्लास भरा रहेगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
लोगों के साथ अच्छे सम्पर्क बनेंगे। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देंख सकते हैं। लैपटाप व आर्थिक हालात तंग होने के कारण कोई अहम काम बीच में लटक सकता है। थोड़े से संघर्ष के बाद नवीन कार्य के होने इंटरनेट पर की संभावना है। 
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आज मन बहुत दुखी रहेगा। प्रेमी से लड़ाई हो सकती है। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। सम्पति सम्बन्धी निपटारा हो सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – लाल

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आज आप अपनो से सावधानी रखें, किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। कोई नया कार्य इस समय सम्पन्न हो सकता है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग - नीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
व्यापारिक समझ व बुद्धिमता का प्रयोग कर आप अपने व्यापार में नवीनता लाएंगे। बिना किसी कागज को पढ़े हस्ताक्षर न करें। आप भावुक प्रकृति के हैं। भावुकता में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा हो सकता है। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य या बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
दिन सामान्य रहेगा। नया कार्य शुरू कर रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। धन के मामले में किसी विश्वसनीय मित्र से सलाह लें। पेट की तकलीफ हो सकती है।
शुभ अंक – 5 
शुभ रंग – लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें