फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 16 मार्च: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 16 Mar 2020 07:31 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 16 March: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक-1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। शाम तक थकान महसूस हो सकती है। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति का योग बनता नजर आ रहा है। उस पर ध्यान देनें की कोशिश करें। 
शुभ अंक -16
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
व्यापार या नौकरी से लाभ अर्जित करने का दिन है। धन की बढ़ोतरी होने के योग बनते नजर आ रहें हैं। आप के आकर्षण और बुद्धि का लोग आज  लोहा मानेगें। अचानक कोई बड़ी घटना घट सकती है। पुत्र से आपको कष्ट प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में एडमीशन या प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, इन मामलों में दिन आपके लिए अनुकूल है। आप स्वतंत्र विचारों के व्यक्ति हैं। किसी के आधीन कार्य करना आपको पसन्द नहीं आएगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है। 
शुभ अंक-14
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T
दिमाग चंचल एवं मन विचलित रहेगा। आज आपको ऐसा लग सकता है कि चीजें आपके हाथों से छूटती जा रही हैं। आज के दिन व्यापारियों पर आलस्य हावी रह सकता है, साथ ही आपको व्यापार के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। आज के दिन मन को शांत रखनें का प्रयास करें अन्यथा घर में पारिवारिक क्लेश बढ़ सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
आज मन खुश रहेगा क्योंकि कानूनी अड़चने कम रहेंगी। रूकी हुई फैक्टरी शुरू हो सकती है। प्रेम विवाह के लिए अपने घर पर बात चला सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट को लेकर खुशखबरी मिलने वाली हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनते नजर आ रहें हैं। मन प्रेम संबंधों को लेकर डांवा-डोल रह सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। 
शुभ अंक –16
शुभ रंग– सुनहरा

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
आज के दिन बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक संकट पिता के सहयोग से दूर हो जाएगा। परिवार के सहयोग से पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
नौकरी में ट्रांस्फर होने की आशंका है। पेट दर्द या पैरों में दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। रूके हुए सरकारी काम गति पकड़ सकतें हैं और साथ ही आपको लाभ भी प्रदान कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 32
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
पति-पत्नी, भाई-बहन से अनबन होने की आशंका है। प्रेम विवाह के लिए तैयार होने के साथ-साथ अपनी कुण्डली मिलान भी करवा लें।
शुभ अंक –20
शुभ रंग –ग्रीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें