फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 15 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J Q Y

आज आपको कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आप जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। जुआ व सट्टे में पैसा न लगाएं। सही जगह निवेश करने के लिए उत्तम दिन । संतान की तरफ से आ रही चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

आने वाले समय में मेहनत से सफलता मिलेगी। काम अधिक होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नया व्यवसाय खोल सकते हैं या अपनी आय वृद्धि के लिए कोई अतिरिक्त कार्य भी कर सकते हैं। पति-पत्नी का संबंध अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

आज आप अपने जीवन में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। जीवन में कुछ महत्त्वपूर्ण घटेगा, कानूनी मामलों में बुद्धि और विवेक से फैसला लेना होगा। आप खुलकर खर्च करेंगे और दूसरों को सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। व्यक्त्तित्व विकास के लिए कोर्स अदि ज्वाइन कर सकते हैं। परिवार में सुखशांति रहेगी।  
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 

व्यापारिक डील हो सकती है। बिजनेस से फायदा हासिल हो सकता है। काम में फोकस कम रहेगा। अपने पुराने सहपाठियों से मिलने के चान्स है। सोशल मीडिया एवं नेटवर्किंग में व्यस्त रह सकते हैं। आप लोगों से हर संभव तरीके से संपर्क कायम करेंगे। अधिक काम के कारण थकावट महसूस होगी।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X 

आज आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। फालतू कामो में टाइम ज्यादा खर्च होगा। ईश्वर भक्ति से समस्याओं से उबरने में सहायता मिलेगी। बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।  आप पारिवारिक खुशी और आनंद का अनुभव महसूस करेंगे। अपने घर एवं परिवार को सुख समृद्धि देने में सक्षम होंगे। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V W

आपको कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस समय किसी भी चुनौती को स्वीकार करने से नुकसान हो सकता है। समय की चाल आपके पक्ष में है। बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। सगाई तय हो सकती है। प्रेमी रूठ सकता है। 
शुभ अंक- 13 
शुभ रंग- सुनहरा

8 of 10
number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 

आज आप यात्रा न करें, तो अच्छा होगा। प्रेमियों के लिए दिन सार्थक है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को संघर्ष करना पड़ सकता है। नए विचार या कोर्स कार्य में तरक्की लाएंगे।  परिवार में विवाद हो सकता है। घर और परिवार को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंगच- हल्का गुलाबी

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P

प्रतियोगिता में कदम बढ़ाने के लिए क्षमता बढ़ानी होगी। भाईयों के बीच विवाद, कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। अपनी वाणी को संभालकर प्रयोग करें अन्यथा पिता के साथ विवाद हो सकता है।  
शभ अंक- 9 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज आपका समय पारिवारिक समस्याओं के निवारण व समाधान में व्यतीत हो सकता है। नई साझेदारी, गठबंधन या सगाई आदि के योग बनेंगे। सुख-संपत्ति में बढ़ोत्तरी की संभावना है। खर्च में भी वृद्धि होगी। आज आप किसी नए कार्य की शुरूआत न करें। तकनीकी क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। 
अंक- 15 
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें