फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 मई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 15 May 2020 05:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 15 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y

आज आप अपने आय—व्यय पर गंभीरता से विचार करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। इस समय यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। 
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R 

मानसिक और शारीरिक रूप से सुकून और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। किसी भाई या बहन पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। भाई-बहन के साथ मतभेद हो सकता हैं। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े परेशान दिखाई देंगे। जीवनसाथी के कारण कुछ अधिक खर्च की संभावना है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
अक्षर – D M T 

आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तली—भुनी चीजों से बिल्कुल दूर रहें और नित्य व्यायाम करते रहें। शादीशुदा जीवन में कठिन समय से गुजरने के बाद शाम को सुकून मिलेगा। लोगों से संपर्क व संवाद कायम करने से लाभ होगा।
शुभ अंक – 33
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

कोई अपरिचित व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। व्यापारिक दृष्टि से कोई ज्यादा लाभप्रद परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन आगे चलकर उसके बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होंगे। पति-पत्नी एवं संतान के साथ छुट्टियों का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
नाम अक्षर - U V W

उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय न लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बॉस व अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। संतान की तबीयत खराब हो सकती है। जीवनसाथी से गलतफहमियों के चलते कहा—सुनी हो सकती है। 
शुभ अंक – 33
शुभ रंग– गुलाबी

8 of 10
number
मूलांक - 7
नाम अक्षर – O Z 

किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। सपनों की दुनिया छोड़कर वास्तविक दुनिया में रहें। आज आप किसी गंभीर मुद्दे को लेकर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हल्का हरा 

9 of 10
number
मूलांक – 8
नाम अक्षर - F P

आपका कोई करीबी ही आपका शत्रु बन सकता है। आज आपके विरोधी बहुत ही सोच-समझकर काम करेंगे। विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है। अपनी पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा।  
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आज का दिन अच्छा है। किसी से धन का लेन-देन होगा। बेवजह किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। जल्दबाजी में कोई गलत कदम न उठाएं। पति-पत्नी में अनबन रहेगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें