फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 जून: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 15 Jun 2020 08:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 15 June
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आज का दिन प्रगति भरा है। जीवन में खुशहाली लाएगा। अगर कोई काम रूके हुऐ हैं तो वह रफ्तार पकड़ेंगे। जमीन—जायदाद संबंधी निवेश कर सकते हैं। प्रेमी के साथ पार्टी आदि में जा सकते हैं। रिश्तों में अतीत की बात को लेकर साथी के साथ बहसबाजी न करें। उसका सब्र टूट सकता है। 
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – उजला हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आप आज भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। जिसका लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। अपने सहकर्मी का साथ मिलेगा। मिलकर किसी कार्य को पूर्ण करेंगे। बॉस खुश रहेगा। आंखों की तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को पिता से धन प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आपके जीवन में अगर कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो वह बढ़ सकती है। निराश न हों। जोश और उत्साह से उनका सामना करें। अचानक किसी की सहायता मिल सकती है। नये करियर के अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सद्भावना रहेगी। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
आज कोई खुशखबरी मिलेगी। मेहमानों से घर भरा रहेगा। बहन—भाई से झगड़ा हो सकता है। प्रेमी से विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का क्रोध आपका दिन खराब कर सकता है। दुर्घटना की आशंका है, वाहन धीरे चलाएं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
आज अचानक कोई घटना हो सकती है। विवेक से काम लें। यात्रा होने की सम्भावना है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। वासना से दूर रहें। दुर्घटना भी हो सकती है। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
अपने बॉस के प्रति वफादार रहेंगे। रिश्तों में प्रेम का संचार होगा। नौकरी का प्रस्ताव विदेश से आ सकता है। गाड़ी वाहन ध्यान से चलाएं।  
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
मन प्रसन्न रहेगा। सभी परेशानियों का अपनी बुद्धि बल पर सुलझाने का प्रयास करेंगे। घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है। सेहत के प्रति आज जागरूक रहेंगे। खूबसूरत दिखने के लिये डाईटिंग आदि की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा बढ़ेगा। लव रिलेशन के लिये कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
निजी समस्याओं से घिरे रहेंगे। किसी नये काम को पूरा करेंगे। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने के लिए अभी उत्तम दिन नहीं है। भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाएंगे। गुस्से की अति के कारण पति-पत्नी में मन मुटाव हो सकता है। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें