फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 जुलाई: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 15 Jul 2020 04:08 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 15 July 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

नए लोगों पर विश्वास कम करें। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन में रूठना मनाना चल सकता है। प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी खफा हो सकता है। आपकी सुनियोजित जीवनशैली में आप को आकस्मिक भावनात्मक झटका लग सकता है।
शुभ अंक - 34
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

प्रेम जीवन साथी से मिलने का मन करेगा। शुभ योग हैं। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान अच्छा है। खान-पान पार्टी में समय बीतेगा। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज आप योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे तो सफलता मिलेगी। आप की तर्क शक्ति अच्छी है लोगों को प्रभावित करेंगे। लोग सहयोग देंगे। राजनीति में आपका संपर्क, संबन्ध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ायें।
शुभ अंक - 1 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अब बेहतर होगी।  
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

चोट लग सकती है या बीमार पड़ सकते हैं। घरेलू स्तर पर आपके फैसले जीवन शैली में बदलाव लाएंगे। आत्मविश्वास के कारण व्यापार में लाभ के आसार बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। हर मुश्किल परिस्थिति में आप अपने परिवार को साथ में खड़ा पाएंगे। पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। धन लाभ आपको उतना नहीं होगा, जितना व्यापार में आपने परिश्रम किया है। घर के लिए आप खरीददारी करेंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज संतान की शिक्षा, कालेज का चयन, विषय का चयन, करियर आदि को लेकर असमंजस बना रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपको नौकरी व प्लेसमेंट के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बीमारी पर खर्च की भी संभावना है। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम की एंट्री होगी। किसी परियोजना पर कार्य शुरू होगा। 
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

व्यापार में किसी को भी उधारी न करें। धन निवेश पर विचार करें या सलाह लें। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्ञान के प्रस्तुतीकरण में कहीं न कहीं आप पिछड़ सकते हैं। समस्याओं का सामना करना पड़ेगा थोड़ा चतुर होना बेहतर परिणाम देगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
व्यापार व कारोबार में नए संम्पर्क बनेंगे। पुराने कार्यो को निबटने के लिए सही दिन है। दिन ऊर्जा से भरा होगा। रचनात्मक कार्य करेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। उनके साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार बिगड सकता है। 
शुभ अंक – 12 
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें