फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष : आपके लिए 15 जुलाई का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
व्यापार व कारोबार में नये संम्पर्क बनेंगे। पुराने कार्यो को निबटने के लिए सही दिन है। दिन ऊर्जा से भरा होगा। रचनात्मक कार्य करेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। उनके साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार बिगड सकता है। अपनी चतुराई से लोगों का दिल जीतेंगे। 
शुभ अंक -34, शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। हर मुश्किल परिस्थिति में आप अपने परिवार को साथ में खड़ा पायेंगे। पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। धन लाभ आपको उतना नहीं होगा, जितना व्यापार में आपने परिश्रम किया है। घर के लिये आप खरीददारी करेंगे।
शुभ अंक-2, शुभ रंग- पीला
 

4 of 10
number
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
आज संतान की शिक्षा, कालेज का चयन, विषय का चयन, कैरियर आदि को लेकर असमंजस बना रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न ले आपको नौकरी व प्लेसमेंट के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बीमारी पर खर्च की भी संभावना है। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम की एंट्री होगी। किसी परियोजना पर कार्य शुरू होगा।
शुभ अंक-1 शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4, नाम अक्षर –D M T
व्यापार में किसी को भी उधारी न करें, धन निवेश पर विचार करें या सलाह लें। अगर आवश्यक परिस्थिति में करना पड़े तो चेकों का आदान-प्रदान करें। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्ञान के प्रस्तुतीकरण में कहीं न कहीं आप पिछड़ सकते हैं। समस्याओं का सामना करना पड़ेगा थोड़ा चतुर होना बेहतर परिणाम देगा। 
शुभ अंक – 26, शुभ रंग –भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5, नाम अक्षर –E H N X
आज आपकी व्यावसायिक या विभागीय जानकारी लीक हो सकती है। सतर्क रहें। नये लोगों पर विश्वास कम करें। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेमी - प्रेमिका में रूठना मनाना चल सकता है। प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी खफा हो सकता है। आपकी सुनियोजित जीवनशैली में आप को आकस्मिक भावनात्मक झटका लग सकता है। आप पर झूठा आरोप लग सकता है।
शुभ अंक – 12, शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6, नाम अक्षर-U V W
प्रेमी- प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। साथ यात्रा कर सकते हैं। शुभ योग हैं। नौकरी में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है खान-पान पार्टी में समय बीतेगा। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक –5, शुभ रंग– हरा
 

8 of 10
number
अंक - 7, नाम अक्षर – O Z
आज आप योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे तो सफलता मिलेगी। आप की तर्क शक्ति अच्छी है लोगो को प्रभावित करेंगे। लोग सहयोग देंगे। राजनीति में आपका संपर्क, संबन्ध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ायें। 
शुभ अंक 8, शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
अंक – 8, नाम अक्षर -F P
सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अब बेहतर होगी। रचनात्मक कार्य में लगे जातकों को ईनाम मिल सकता है।
शुभ अंक 3, शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
चोट लग सकती है या बीमार पड़ सकते हैं। घरेलू स्तर पर आपके फैसले जीवन शैली में बदलाव लायेंगे। आत्मविश्वास के कारण व्यापार में लाभ के आसार बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा।
शुभ अंक – 12, शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें