फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 अप्रैल: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 15 Apr 2020 12:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Prediction 15 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
आज आप कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। कानूनी दांव-पेच द्वारा जीत हासिल होने की संभावना है। नए मित्र या प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। आज आपको खेलकूद में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक - 2
आज आपके तनाव खत्म हो सकते हैं। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आपको हर कार्य में विलंब और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होंगे। पति-पत्नी के लिए दिन रोमांन्टिक रहेगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - ग्रे

4 of 10
number
मूलांक - 3
आप अपनी आजीविका व कामकाज पर गंभीरती से ध्यान नहीं दे पाएंगे। खाली समय में मन इधर-उधर की बातों में लगेगा। मन में किसी बात को लेकर पछतावे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, प्रमोशन होने की संभावना है।
अंक - 24
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक - 4
लाभकारी दिन रहेगा। आप दोगुने जोश व उत्साह से अपने कार्य में लग जाएंगे। आपके कारण किसी दूसरे का भला हो सकता है। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
स्वास्थ्य की द़ृष्टि से समयगति ठीक नहीं है। योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि का ध्यान रखें। व्यापार व टैंक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। पति–पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
जायदाद व सम्पत्ति निवेश के योग बनते नजर आ रहे हैं। इस समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्कता है। संतान की शिक्षा, अध्ययन एवं करियर को लेकर चली आ रही चिंता खत्म हो सकती है। खांसी, बुखार या पाचनतंत्र आदि के रोगों के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग–  हल्का हरा

8 of 10
number
मूलांक - 7
आज आप व्यापार में विस्तार की नई-नई संभावनाएं तलाश सकते हैं। अटके कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आज के दिन आप घर का महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। घर में हंसी–खुशी का वातावरण बना रहेगा।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
मूलांक - 8
आज आप अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों व साथियों का सहयोग मिलेगा। प्रियजन, माता-पिता और बच्चे आपके और निकट आएंगे। आप पहले से स्वयं को बेहतर स्थिति में पाएंगे। तनाव कम होने की संभावना है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक - 9
दिन अनुकूल रहेगा। बच्चों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज मन में संतुष्टि का भाव बना रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार के ऊपर ज्यादा ध्यान देंने की आवश्कता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें