फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 14 सितंबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 14 Sep 2020 06:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 14 September 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आज का दिन आपके लिए सोच-समझकर फैसला लेने का है। कोई भी कार्य करने से पहले जानकार लोगों से सलाह अवश्य लें। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते है। संतान की तरफ से चिंताएं कम होंगी और उनकी तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आज आप असहज महसूस करेंगे। आपके बुद्धि की परीक्षा होगी। सफलता मिलने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में खुशियों भरा वातावरण बनेगा। आपके हाथों किसी का भला होगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - हरा

4 of 10
number
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत न करें। आप इस समय यात्रा में व्यस्त रह सकते हैं। बच्चों को लेकर चली आ रही समस्या खत्म होगी। प्रेम-प्रसंगों में सोच-समझकर फैसला लें। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – बैंगनी 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
ईमानदारी के सहारे आप कुछ मामलों में सफल रहेंगे। व्यापार में आप महत्वपूर्ण कार्य करेंगे, जिसका परिणाम आपको आगे मिलेगा। दूसरों पर हुक्म चलाना आपको मंहगा पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
यात्राओं का योग है। आज आप अपनों से दूर रहेंगे। खान-पान में लापरवाही आपका खर्चा बढ़ा सकती है। पुराने रोग भी उभरने का डर रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।  
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
मान-सम्मान, यश-कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रहने की उम्मीद है। प्रमोशन संबंधी रूपरेखा बनेगी। पति-पत्नी में आपसी मेल-जोल का वातावरण रहेगा। 
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर – O Z 
कोई महत्वपूर्ण कार्य इस समय आप कर सकते हैं। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीददारी कर सकते है। अचानक घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। धन का लेन-देन न करें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
व्यापार एवं कारोबार में संभलकर निर्णय लें, अन्यथा परेशान हो जाएंगे। शत्रु या विरोधी आपके पीछे लगे हुए हैं। यात्रा हो सकती है और महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात के योग हैं।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी के आसार है। किसी से बिना बात पर उलझ सकते हैं, इसलिए दिमाग से सोच-समझकर बात करें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ व सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कोई नया निवेश अभी न करें। 
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – हरा 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें