फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 14 नवंबर: आपका यह लकी नंबर और शुभ रंग दिवाली को बनाएगा धमाकेदार

Fri, 13 Nov 2020 12:29 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 14 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- C G L S

आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आने वाले भविष्य की योजना पर पति-पत्नी को मिलकर विचार करना चाहिए। व्यापारिक स्थिति का सही आंकलन जरुरी है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- D M T 

मित्रों से ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके दोस्त आपका साथ दें तो उनका ध्यान रखना पड़ेगा। भाई-बहन के प्यार में असीमित वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाएंगे और किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- सिलवर

 

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- E H N X
 
आज दिलों दिमाग जोश से उत्तेजित रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। प्रेमीजन अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- O Z 

आज आपके लिए बहुत ही संतोषकारी दिन रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी तरफ से हर समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से खोजेंगे। आपका जोर धन संबंधी मामलों पर रहेगा। समारोह एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। 
शुभ अंक- 12  
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
विरोधी पक्ष समाज में छवि घटाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन समय की गति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते हैं। घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रह सकता है।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- F P

आज प्रतियोगिता या इन्टरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपको उम्मीदों के मुताबिक परिणाम अच्छे मिल जाएंगे। मीडिया एवं बैंकिंग से जुड़े लोगों की सराहना होगी। आप खुद को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। रोमांटिक संबंध मधुर रहेंगे।  
शुभ अंक- 10  
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- U V  W

आज का दिन सफलतापूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार की तरक्की के लिए पुरजोर प्रयास करें, सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। काम की व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान कम दे पाएंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नीला

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- B K R 

आप जरूरत से ज्यादा खर्च करते हैं, उस पर रोक लगाएं। बच्चों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। माता-पिता के बीच होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप कुछ अनसुलझे प्रश्नों में उलझ सकते हैं।  
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
नाम अक्षर- A I J Q Y

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि का कारण बनेगा। यात्रा सार्थक होगी और आपकी प्रशंसा होगी। बच्चे व पत्नी के लिए समय निकालकर आनंद महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें