फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 14 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1, 
नाम अक्षर –A I J  Q Y

आज आप अपने निजी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार के दौरान किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करना गलत होगा। आज अपने मन की बात अपने प्रेमी को न बताएं। पति-पत्नी में मनमुटाव रहेगा। 
शुभ अंक -14 
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2, 
नाम अक्षर–B K R 

धार्मिक रूप से ऊर्जा का संचार होने से आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोत्तरी होगी। चोरी हो सकती है। अजनबी व अनजान से व्यवहार करने से पूर्व जांच-परख लें। समय आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी अनुचित कार्य न करें। शुभ मांगलिक खर्च के योग है। दान करें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल

4 of 10
अंक - 3 
नाम अक्षर –C G L S

आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आमदनी से ज्यादा खर्चे की संभावना है। शारीरिक कष्ट आ सकता है। स्वास्थ्य में बदलाब हो सकता है। बीमारी बढ़ सकती है। प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्तम है। प्रेमी विवाह का प्रस्ताव भेज सकता है। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T 

आपको व्यापारिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक कष्ट आ सकता है। पैसों का लेन-देन सतर्क होकर करें। दिन परेशानियां लाएगा। नवदम्पत्ति जोड़े हनीमून पर जा सकते हैं। यात्रा में जोखिम हो सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
नाम अक्षर –E H N X 

सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है। टेन्डर इत्यादि ध्यान से भरें। धन फाइनेंस और नये निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ लोगों से आपका संपर्क बराबर कायम रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों में थोड़ा सा लचीलापन लाना पड़ेगा। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर- U V  W

व्यापारिक लेन-देन आज न करें। व्यक्ति से पैसे उधार न लें। मानसिक रूप से थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। सरकारी कर्मचारी आपके कार्यों में मदद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपनी सकारात्मक सोच से आपको खुश रखेगा। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग– नीला

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को संभालने का वक्त आ गया है। संतान की तरफ से चिंताएं समाप्त होगी और बच्चे आपका सहयोग करेंगें। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी के प्रति आपके मन आज परेशान रख सकता है। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पिंक

9 of 10
अंक – 8 
नाम अक्षर-F P

आज के दिन खुशखबरी मिलने की सम्भावना है और खुशखबरी सुनिश्चित करेगी कि आपकी कार्य योजना सफल है। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है। प्रेमी-प्रेमियों के लिए आज का दिन कुछ खास है। वे अपने चाहने वालों को गिफ्ट या तोहफा दे सकते हैं। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आपका दिन रोमांस से भरा रहेगा। बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बचत इन्श्योरेंस इत्यादि में निवेश कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। सम्बन्ध टूट सकते हैं। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें