फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 13 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J  Q Y

आज आपकी ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होगी। धन संबंधी मामलों में रूकावटें आ सकती हैं। आप उदारता से अपना कार्य करेंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा में परेशानी उठानी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

आप अपनी योजनाओं को अंजाम देने में सफल रहेंगे। सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। आप बिना वजह कुछ जोखिम उठा सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। शाम तक आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। मेहनत का फल मिलेगा। आप अपना पारिवारिक मतभेद खत्म करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

समय अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यालय, व्यवसाय और घरेलू खर्च के लिए संतुलित एवं उपयोगी बजट बनाएंगे। किए गये कार्यों से आपको यश मिलेगा। आप के कार्य करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी हो सकती है।  
शुभ अंक- 13 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T
 
व्यापारिक हालात पहले से बेहतर होंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होने के आसार हैं। भावनात्मक परेशानियों से आप निकल सकते हैं। धैर्य व शांति से परिणाम उचित मिलेंगे। जिस कार्य में आप लगे हुए हैं, उसके पूरा होने में विलंभ हो सकता है। जीवन के हर पहलू को आप गंभीरता से लेंगे। जीवनसाथी का आपके साथ आत्मिक सहयोग रहेगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X 

आज किसी से गोपनीय मुलाकात या वार्ता संभव हो सकती है। प्रेम प्रसंगो में सफलता मिल सकती है। आपका स्वभाव शांतिपूर्ण रहेगा। अपना काम आसानी से पूरा कर लेंगे, सही प्लानिंग की जरुरत है । धर्म, कर्म व मनोरंजन में व्यस्त रह सकते हैं। आप पहले लक्ष्य तय करें फिर कार्य शुरू करें। वैवाहिक जीवन सकुशल व्यतीत होगा। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V  W

आज आप सोच विचार कर कार्य करें, लापरवाही से काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों को पूरा करने का समय अच्छा है, सफलता मिलेगी। व्यापारिक भागीदार से संबंध और मजबूत बनेंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचें। यात्रा में परेशानी हो सकती है।   
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 

भविष्य की योजना बनाने तथा रिश्तेदारों के साथ व्यस्त रह सकते हैं। लोगों से संपर्क व मुलाकात कायम करेंगे। समय आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा । आप पूरे जोश के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। एजेंसी, प्रचार, मीडिया तथा टेलीविजन से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन थोड़ा कष्टमय रहने वाला है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- मेजन्टा

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर-F P

आज के दिन आप कुछ नया सीखेंगे। इस समय अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। बच्चों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध सुधरेंगे। आपका ध्यान लक्ष्य की तरफ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भाग दौड़ भरा दिन रहने वाला है। आप प्रसन्नचित रहेंगे। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
दोपहर तक का समय अशुभ है, तत्पश्चात समय सुखद आएगा। आप होटल में खाने, पीने का आनंद उठाएंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पड़ोसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। रिश्तेदारी में मन मुटाव की स्थिति रह सकती है। व्यवसाय एवं करियर में सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार एवं माता-पिता का स्नेह बना रहेगा।  
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें