फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 13 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ एवं सहयोग मिलेगा। किसी से बिना बात ही छोटी सी बात पर उलझ पड़ने की संभावना है। आपको धैर्य व संतोष से काम करना चाहिए। मित्र एवं सहयोगियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। प्रमोशन संबंधी रूपरेखा बनेगी। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक– 2
नाम अक्षर–B K R 

म्यूचुअल फण्ड आदि से धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल है। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी के पूर्ण आसार हैं। अभी कुछ नया नहीं करें, नये कार्यों में हानि होने की संभावना है। घर-परिवार में वातावरण थोड़ा सा तनावपूर्ण रहने की संभावना है। 
शुभ अंक-42
शुभ रंग- हरा

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

आज के दिन आप हर्षित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी और चिंताओं से मुक्त होंगे। कोई मांगलिक आयोजन होगा। घर की किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। संतान की तबीयत खराब हो सकती है। पति-पत्नी में आपसी बढ़ेगा। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
 नाम अक्षर – D M T 

सरकारी क्षेत्र में लंबित पड़े कार्य एक बार फिर गति पकड़ेंगे। मान-सम्मान व यश-कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। कोई नया कान्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट हो सकता है। रुपये पैसों की कमी रहेगी।
शुभ अंक – 14
 शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
नाम अक्षर –E H N X 

आज अचानक हानि का योग है। कुछ लोगों के पैर में चोट लगने की संभावना है। कहीं शादी विवाह जैसे कार्यक्रम में आप व्यस्त रह सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सैर-सपाटे को जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त दिन है। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
 नाम अक्षर-U V  W

आज के दिन व्यापारी जन क्रय-विक्रय में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी साख को बरकरार रखने के लिये कुछ भी करेंगे। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। आप के हाथों कुछ ऐसा कार्य सम्पन्न होगा जिसके कारण सम्मान मिल सकता है। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग– हरा

8 of 10
अंक - 7
 नाम अक्षर –O Z 

आज आपको किसी रिश्तेदार से संबंधी कोई अप्रिय व अशुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार व कारोबार  में संभल कर निर्णय लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में सोच समझकर फैसला लें। 
 शुभ अंक - 23
 शुभ रंग - हरा

9 of 10
अंक – 8
 नाम अक्षर-F P
आप इस समय ज्ञानार्जन व कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है। व्यवसाय में कोई प्रतिद्वन्दी सामने आएगा जो कि परेशानी खड़ी कर सकता है। 
शुभ अंक –16
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज हो सकता है बॉस आपके बुद्धिमता की परीक्षा ले। सारा समय कुछ नया करने में जायेगा। किन्तु सफलता मिलने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने आपमें कुछ चिन्तन मनन करेंगे। परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। 
शुभ अंक –15
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें