फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष : आपके लिए 13 जुलाई का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में
 
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

परिवार में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। साथी से वाद—विवाद से बचें। आपको धैर्य के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य में आप निपुण हैं। बाधाएं तो आएंगी, लेकिन डरें नहीं, उसे दूर करने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदराना हरकत नहीं करें। विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। 
शुभ अंक -13
 शुभ रंग – हरा

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

पुराने स्कूल—कॉलेज के मित्र से मुलाकात हो सकती है। पुरानी बातें याद कर आप खुशियां मनाएंगे। प्रेमी के साथ यात्रा कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में परिवर्तित हो सकता है। परिवार को ज्यादा समय देंगें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना पड़ सकता है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बुखार या इनफेक्शन के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- नीला

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज का दिन शुभ है। पुराने चले आ रहे भूमि, सम्पत्ति, जायदाद संबन्धी विवाद आज हल हो सकते हैं। आर्थिक परेशानी में कमी आएगी। पार्टी समारोह आदि में भाग ले सकते हैं। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। यात्रा मंगलमय होगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। संतान को पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग – हरा

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगें, फिर भी इच्छानुकूल सफलता नहीं मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखें। आज नए दोस्त बनेंगे, जिनकी दोस्ती दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेगी। लाटरी, सट्टा, शराब आदि का सेवन न करें। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज दिन शुभ है। घर के साजो—सामान ला सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति सारे दायित्व पूरे करेंगें। उनके साथ कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। नयी साझेदारी शुरू हो सकती है। अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करें। दूसरों की सलाह पर काम न करें। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज का दिन शानदार है। घूमने—फिरने में दिन को बरबाद न करें। विवाह के लिये मित्र द्वारा रिश्ता आ सकता है। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं बिना प्रेम से कार्य करें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता की बातों का सम्मान करें और उनकी सलाह लें। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – गुलाबी

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

व्यापार में कुछेक कानूनी समस्या आ सकती है, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। संतान की जरूरतों पर खर्च होगा। फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभल कर फैसला लें। धन की स्थिति सुधरेगी बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।
शुभ अंक—42
शुभ रंग – सिल्वर

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आज का दिन शुभ है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। प्रेमिका के लिए फूलों का गुलदस्ता ले जायें। रिश्तों में ताजगी आयेगी। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं, दिन मस्ती से कटेगा। प्रगति की राह पर अग्रसर हैं। बॉस से बना कर रखें। घर के लिए इलेट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ अंक–14
शुभ रंग – लाल

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आप शत्रुओं से सावधान रहें। कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान से ख़ुशी की खबर प्राप्त होगी। छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं। फिजूल खर्ची से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जमीन—जायदाद से नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें