Ank Jyotish Numerology Prediction 11 October 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आप सतर्क रहे, शेयर सट्टा, लौटरी आदि मे हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
दिन खुशनुमा बना रहेग। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। निवेश योजना में आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से दूरियां बढ़ सकती हैं। आंखों में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक -14
शुभ रंग - हल्का नीला
4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आपको कार्यक्षेत्र में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। किसी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संम्बन्धों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।
शुभ अंक -14
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
धीनस्थ कर्मचारियों का बर्ताव आप को गुस्सा दिला सकता है। संयम रखे बात को ना उलझाए। नए प्रेम संबंध बनेंगे, साथ ही पुराने संबंध प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें, इसके साथ हर विषय पर खुद आंकलन करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X
आज आपको मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो पेपर ध्यान से पढें। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा।
शुभ अंक -30
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- U V W
आमदनी में वृद्धि होगी। सुख, वैभव और यश की प्राप्ति होने से वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा। विद्यार्थीयों को आज के दिन अच्छी खबर मिल सकती है। वह प्रतियोगिता में सफल होंगे। शिक्षकों को मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - सफेद
8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z
अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है। माता-पिता से संबंध खराब हो सकते है। सर्दी-जुकाम और बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। बाहर का खाना न खाए। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग - हल्का पीला
9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P
परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चे पढ़ाई लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करें। प्रेम में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन अंततः आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी |
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - नीला
अंक- 9
आज बिना वजह के धन खर्च होगा। ये धन मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय उत्तम है। आपके चिड़चिड़ा स्वभाव के कारण आपके दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है।
शुभ अंक- 60
शुभ रंग- हल्का नीला