फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 मई: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sun, 10 May 2020 04:18 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 11 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
पहले से किए हुए कार्यों का फल मिल सकता है। घर के लिए जरुरी सामान खरीद सकते हैं। आज के दिन धैर्य बनाए रखें। परिस्थितियां जल्द ही आपके अनुकूल हो जाएंगी। आज आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय न लें। क्योंकि भविष्य में आपको इससे नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के बारे में सोच रहे हैं। अभी कुछ वक्त लगेगा। कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझकर बोलें।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
number
मूलांक - 3
आज आपको सम्मान मिल सकता है। इस कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा पहले से ज्यादा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ लड़ाई हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बीतेगा। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
अपने किसी कार्य से आज आप अपने माता-पिता को दुखी न करें। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर समय है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
करियर के लिहाज से समय चुनौतीपूर्ण चल रहा है। खासकर अगर आप किसी प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत हैं तो। कार्यक्षेत्र में किसी तरह लापरवाही इस समय आपको महंगी पड़ सकती है।दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह अनुभव भविष्य में आपके बड़े काम आएगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बादामी
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
आज कोई निराश करने वाली खबर मिल सकती है। पैसे ज्यादा खर्च होंगे। किसी सामाजिक काम में आप बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – बैंगनी

8 of 10
number
मूलांक - 7
विरोधी पक्ष समाज में आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। प्रियजन को आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर उनके साथ आगे बढ़ने तथा उनकी जिम्मेदारियों को बांटने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – गोल्डन

9 of 10
number
मूलांक – 8
आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। काम का अत्यधिक दबाव होने से अनिद्रा एवं बेचैनी की समस्या हो सकती है। सरकारी कार्यों में आपको परेशानी आ सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 
शुभ अंक - 26
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। सोच-समझ कर कदम उठाएं, वरना बेवजह परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। पहले से बनी हुई प्लानिंग पर काम करना शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें