फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 11 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। सोच-समझ कर कदम उठाएं वरना बेवजह पैसे खर्च हो जाएंगे। पारिवारिक स्थित अच्छी रहेगी। पहले से बनाए हुए प्लानिंग पर काम करना शुरू करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। 
शुभ अंक -15
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

आज कोई निराश करने वाली खबर मिल सकती है। पैसे ज्यादा खर्च होंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ अंक-14
शुभ रंग- गोल्डन

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

विरोधी पक्ष समाज में आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। प्रियजन को आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर उनके साथ आगे बढ़ने तथा उनकी जिम्मेदारियों को बांटने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T 

आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। काम का अत्यधिक दबाव होने से अनिद्रा एवं बेचैनी की समस्या हो सकती है। सरकारी कार्यों में आपको परेशानी आ सकती है। सेहत बिगड़ सकता है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग –भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X 

पहले से किए हुए निवेश से आपको फायदा हो सकता है। घर-जमीन आदि खरीद सकते हैं। जीवन में धैर्य बनाए रखने पर आप बहुत आगे जाएंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बादामी
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V  W

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझकर बोलें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग– बैंगनी

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

आज आपको सम्मान मिल सकता है। इस कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा पहले से ज्यादा बढ़ेगी । प्रेमी-प्रेमिका में लड़ाई हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं उन्हें आपकी ज्यादा जरूरत है।
 शुभ अंक - 22
 शुभ रंग – गोल्डन

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज आप अपने माता-पिता को दुखी न करें। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर समय है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।  
शुभ अंक - 26
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आप अपनी क्षमताओं के कारण करियर के नए दरवाजे खोल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह आपको एक नई पहचान दिलाएगी।
शुभ अंक –24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें