फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 अप्रैल: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 11 Apr 2020 12:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 11 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
आपके परिश्रम का फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अहंकार आपके पारिवारिक संबंध को खराब कर सकता है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
प्रेम संबंधों के लिए समय उपयुक्त है। भावनाओं में बह कर गलत फैसला ले सकते हैं। घरेलू कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ खुशहाल समय बीतेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- स्लेटी

4 of 10
number
मूलांक 3
दिन आपके लिए प्रतिकूल रहना वाला है। आज के दिन प्यार आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
समय आपके पक्ष में है। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगें। बॉस के आदेश को पूरा करने की कोशिश करें। धन का संचय हो सकता है। बच्चों की सेहत और उनके भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। घर के खर्चों को लेकर उलझन हो सकती है। पति-पत्नी आपस में मिल कर बजट बना सकते हैं।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
मन विचलित रहेगा, साथ ही आप में से कुछ जातकों को डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घर की सजावट का सामान खरीद सकते हैं। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर विवाहित जीवन में परेशानी खड़ा कर सकता है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हरा

8 of 10
number
मूलांक 7
आत्मविश्वास से दिन भरा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवन में बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विपरीत स्थिति से बचने के लिए अपनी आय का गणित ठीक से करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – हल्का नीला

9 of 10
number
मूलांक 8
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। घर की सुन्दरता पर मेहनत करेंगे। नये मित्र व प्रेम संबंध बन सकते हैं। नौकरी या व्यापार में रूकावट आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
धीरे-धीरे प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। लव पार्टनर के साथ दिन एन्जॉय कर सकते हैं। विदेश में उच्च शिक्षा में रूचि रखने वाले बच्चों को संकट का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग - लाल  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें