फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: आपके लिए 10 जनवरी का लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 10 Jan 2020 09:00 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Daily Numerology Prediction
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
अपनी भाषा में संयम रखें। आपके साथ धोखा हो सकता है, इसलिए आपको आज सावधानी से काम करने की आवश्कता हैं। अच्छे लोगों से मेलजोल बढ़ेगी। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
आज आपकी सेहत कुछ नाजुक बनी रह सकती है। शुभचिंतक व हितैशी मदद को तैयार रहेंगे। आज के दिन आप यात्रा कर सकते हैं। आप घिसे-पिटे रास्ते को छोड़कर नया रास्ता अपनायें।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
मूलांक 3
आज का दिन अच्छा बीतेगा। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। शाम को दोस्तों से भी मिलना-जुलना होगा। 
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
आज आप कुछ साहसी फैसले ले सकते हैं जिसके कारण आपको सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के लिये आपको खुब मेहनत करनी पड़ेगी। गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगें। उनसे दूर रहें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। अपने बॉस या फिर अधीनस्थकर्मी से कहासुनी संभव है। अपने आपको धैर्यवान बनाएं।
शुभ अंक 42
शुभ रंग- हल्का पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नए काम की शुरूआत करें। उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक -26
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
मूलांक 7
ऑफिस में आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। उनके साथ ज्यादा समय बितायेंगें। आज आप अपने लव पार्टनर को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं। लाभदायक दिन रहेगा। सामाजिक और व्यवहारिक रूप से व्यस्त रहेगें। 
शुभ अंक – 17
शुभ रंग- चमकीला हरा

9 of 10
number
मूलांक 8
आप कुछ नया सीख सकते हैं। किसी भय के कारण नई चीज़ को न टालें। अदालती व कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ की सलाह लें नहीं तो मामला गम्भीर हो सकता हैं। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
नौकरी के लिहाज से दिन अच्छा है, पर घर-परिवार में माता जी की सेहत थोड़ा बिगड़ सकती है। उनका ख्याल रखें। व्यापार में आज आमदनी कम हो सकती है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें