फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 09 जून: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 09 Jun 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 09 June: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y

आज खुशियों भरा दिन है। घर की जरूरतों को लेकर खरीदारी कर सकते हैं। घर की साज-सज्जा का सामान खरीद सकते हैं। विलासता भरा दिन है। सोशल मीडिया पर समय बीतेगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 

आज आप अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे। बॉस एवं पत्नी आपसे खुश रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। रूठने मनाने के सिलसिले चलते रहेंगे। इंटरव्यू की काल आ सकती है। पूरी तैयारी के साथ जाएं।
शुभ अंक - 1 
शुभ रंग - लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

सरकार से सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ जातकों को अपनी हरकतों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत आदत उजागर हो सकती है। व्यर्थ की वस्तु में धन व्यय हो सकता है।  
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

निवेश करने के लिए उपयुक्त दिन है। धन का लाभ होगा। ज्वैलरी शपिंग का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह का योग बन रहा है। किसी बुक को पढ़ने की इच्छा जागेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घर के लिए फर्नीचर या कोई सामान खरीद सकते हैं। अपना ध्यान रखें, चोट लग सकती है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W

गजब का पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। स्त्री का सहयोग जीवन की दिशा बदल सकता है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

विवाहित जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। अनैतिक प्रेम संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कन्फ्यूजन के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति के चले आ रहे कोर्ट कचहरी के केस सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

धन योग बन रहा है। दीर्घावधी में सही निवेश लाभ दिलाएगा। राजनीति में शौक है या कार्यरत हैं तो सही प्लानिंग वृद्धि ला सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – केसरी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 9
उतावलेपन में कोई भी निर्णय न लें हानि होने की संभावना है। नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। साज-सज्जा, ब्यूटीपार्लर में खर्चा होगा। घर का सामान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें