फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: आपके लिए 9 जनवरी का लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 09 Jan 2020 09:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
आज के दिन महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आर्थिक स्थिति पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं ।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
अपने शत्रुओं से सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में अपने काम पर पूरा फोकस करें। विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आएगी। शत्रुओं से सावधान रहें।  
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

4 of 10
number
मूलांक 3
आज के दिन सोच-समझकर फैसला लें। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते निजी जीवन को समय कम दे पाएंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न शुरू करें। व्यर्थ की बात-चीत में समय ज्यादा खराब होगा। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
प्रेम जीवन में गलतफहमी की वजह से रिश्ता कमजोर हो सकता है। घरेलू मामलों पर तुरन्त ध्यान देने की जरूरत हैं। हर विषय पर खुद विचार करें। कानून तथा लेखकों के लिए दिन अच्छा है। 
शुभ अंक: 12
शुभ रंग : चांदनी
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
सियासी नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शेयर और सट्टे में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं रहेगा। पित पत्नी में मन-मुटाव हो सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

8 of 10
number
मूलांक 7
आज वाणी को नियंत्रण में रखें और क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके ही उत्तर दें। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी

9 of 10
number
मूलांक 8
आज वाहन सावधानी से चलाएं एवं अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9 
आज आपके रुके हुए मामले निपट सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: औरेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें