फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 07 नवंबर: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 07 Nov 2020 08:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 7 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number

अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y 

आज आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आप व्यक्तिगत रुप से कोई खतरा या परेशानी न उठाएं। जोखिम भरी यात्रा से बचें। इस समय किसी भी चुनौती को स्वीकार न करें। संतान की तरफ से आ रही चिंताएं समाप्त होंगी। परेशानी में आपका जीवनसाथी भरपूर सहयोग देगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर B K R 

आपका समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। घन, फाइनेंस और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आपने यदि अच्छी मेहनत की है तो आपको पूरा फायदा मिलेगा। आप लोगों से हर संभव तरीके से संपर्क कायम करेंगे। करीबी रिश्तेदार से आर्थिक लेन-देन करके आप दुश्मनी मोल ले सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- सिलवर

4 of 10
number

अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S 

आज आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। आपको आर्थिक लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। जोखिम भरी यात्रा से बचें वरना खतरा निश्चित है। मीडिया, कला और रचनात्मक चीजें आपको लुभाएंगी। अपने घर और परिवार को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
number

अंक- 4
नाम अक्षर- D M T 

आज आपको आर्थिक चिंता रहेंगी। शरीरिक स्वास्थ्य में हल्के-फुलके उतार-चढ़ाव रहेंगे। योग, प्राणायाम व व्यायाम को नियमित रखें। कारोबार में विस्तार की जो योजना काफी समय से लंबित थी उस पर कार्य आरम्भ हो सकता है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
number

अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X

अजनबी व अनजान से व्यवहार करने से पूर्व विचार कर लें। अपने अनुचित कार्यों को रोक के रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट सम्बन्धित बीमारियों की आंशका हो सकती है। शुभ मांगलिक खर्च के योग हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नांरगी

विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6
नाम अक्षर- U V  W

आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यक्तित्व विकास और प्राप्ति के योग हैं। अपने परिवार एवं बच्चों को लेकर आज व्यस्तता रहेगी। आपके शादीशुदा एवं निजी सम्बन्धों में मजबूती आएगी। प्रापर्टी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z

आज प्रसन्न रहेंगे। कहीं बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आप खुशी और आनंद का अनुभव करेंगे। आपकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैलेगी। आप बहुत ही शांत तरीके से काम करेंगे। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर- F P     

व्यापारियों के लिए खुशखबरी और व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। संतान को लेकर खुशी मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिससे आपको अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। नौकरी व करियर में सकारात्मक सफलता के योग हैं। 
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक -9  
आप व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते है और यह यात्रा आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण होगी। साझेदारी और सम्बन्धों पर जोर रहेगा। प्रेम व रोमांस के लिहाज से स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय साबित होगा। आपका जीवनसाथी आपकी सलाह से आज लापरवाही करने से बच जाएगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें