फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 06 अक्तूबर: मंगलवार को ये अंक दिलाएगा आपको कामयाबी, बनेंगे हर काम

Tue, 06 Oct 2020 06:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 06 October 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

                                           
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J Q Y
संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। निवेश न करें आज अन्यथा नुकसान कर बैठेंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्कता से काम करें। गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी। सेहत संबंधी समस्या आ सकती है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R
आज आपका दिन लाभकारी है। नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। बाहर का खाना न खाएं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। राजनीतिक तौर पर लाभ मिलेगा। अटके हुए मामले निपट सकते हैं। परिवार की भौतिक जरूरतों पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अथवा धीरें चलाएं, दुर्घटना हो सकती है।
शुभ अंक- 5  
शुभ रंग- लाल

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
पुराने प्रेम संबंध प्रबल होंगे और नए बनेंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है, तत्काल में कोई भी फैसला न करें। विषय पर विचार अवश्य करें। व्यस्तता भरा दिन रहेगा। परिवार एवं संतान को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T
साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। यात्रा भ्रमण पर जा सकते है। अपना रक्तचाप चेक करते रहें, दिल की बीमारी तकलीफ दे सकती है। प्रेम संबंधो में असफलता मिलेगी। सतर्क रहें दुर्घटना हो सकती है। 
शुभ अंक– 6 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X
आज दिन अच्छा रहेगा और आज आप प्रापर्टी खरीद सकते है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लेन-देन के मामले में धोखाधड़ी हो सकती है। अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। प्रेमी से सहयोग मिल सकता है, लेकिन पार्टनर को कोई गिफ्ट देना होगा। शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V W
सरकारी नौकरी का योग है परंतु गृह सुख में कमी आएगी। पुत्र से मतभेद हो सकता है। पैर के घुटने की तकलीफ हो सकती है। युवाओं को करियर में बेहतर की तलाश रहेगी। प्रेम संबंध सुधरेंगे। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।  
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- खाकी

8 of 10
number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z
आज के दिन जो व्यक्ति प्रेम विवाह के इच्छुक हैं, उनके विवाह में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता कम रहेगी। मधुरता कायम रखने के लिए भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम को व्यवस्थित करें।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- पीला

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P
जो कठिनाईयां अनुभव कर रहे थे, वह कम होंगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। प्रापर्टी संबंधी परेशानियां आएंगी। प्रेम के संबंध में सफलता हासिल हो सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
कारोबारी सौदे में नुकसान हो सकता है। मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। घर में झगड़ा या मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के तनाव से छुटकारा मिलेगा। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें