फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 04 अक्तूबर: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Prediction 04 October 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J Q Y
समय आपके पक्ष में है। कोर्ट कचहरी व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। सरकारी काम पूरे होंगे और मान सम्मान मिल सकता है। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण परिणाम अनुकूल रहेगा। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। 
शुभ अंक - 8, शुभ रंग- गहरा हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 
आर्थिक संकट कम होंगे धन का लाभ मिलेगा। आज आप दिखावे से बचें। बॉस व अधिकारी की नजरों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेंगे, उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावना को समझकर उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे। 
शुभ अंक-1 शुभ रंग- सुनहरा

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S
धन को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक हालात हावी हो सकते हैं। पैसे की तकलीफ हो सकती है। पिता-पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल मिलेंगे। शाम तक स्थितियां सुधरेंगी। प्रेम सम्बन्धों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
 शुभ अंक -24, शुभ रंग –पीला ।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 
आज निवेश का दिन है, आगे जाकर लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत का श्रेय आपको मिलेगा। किसी निकट सम्बन्धी या प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने कार्यों के लिये सम्मान भी मिल सकता है।  
शुभ अंक- 33, शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X
आज नये सम्बन्ध बनेंगे जो आगे चलकर फायदा देंगे। आप नये प्रोजेक्ट्स पर खोज या विचार कर सकते हैं। कुछ अपने लोग ही विरोध में खड़े रहेंगे। पार्टनर के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। निवेश के बारे में सोचेगे शत्रु पक्ष से विजय मिलेगी। 
शुभ अंक-15, शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V W
व्यापारियों की लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभा पायेंगे। प्रयत्न करते रहें, प्रगति के रास्ते पर आगे बढेंगे। जमीन जयदाद से लाभ मिलने की संभावना है।
 शुभ अंक -11, शुभ रंग- हरा

8 of 10
number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 
आत्म विश्वास बना रहेगा।कार्य के नए विकल्प की तलाश करेंगे। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए। आज आप सूझ-बूझ के साथ कार्य करें। पुरानी बातों को छोड़कर आधुनिक विचारों के साथ आगे बढेंगे। 
शुभ अंक - 4, शुभ रंग- पीला

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P
आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ व्यक्तियों का पैसा अटक सकता है। निवेश करने से पहले सोचे बिन सोच-विचार किए धन न लगायें। अपनी पिता का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में सहयोग देगा। आर्थिक कार्यों में देरी के कारण मन उदासीन रहेगा। 
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
नौकरी या प्रमोशन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आप निवेश कर सकते है। व्यापार में बड़ा आर्डर हासिल हो सकता है। पर्याप्त समय न होने कारण पति-पत्नी में तनाव रह सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत नाजुक हो सकती है ।
शुभ अंक - 4,  शुभ रंग- गुलाबी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें